Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट मोड में प्रशासन, कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:26 PM (IST)

    पहाड़ों और मैदानी इलाकों में वर्षा के कारण पिछले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 28 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है, जिससे यह येलो अलर्ट से मात्र 27 सेंटीम ...और पढ़ें

    गंगा के जलस्तर में 28 सेंटीमीटर की हुई वृद्धि। जागरण

    गंगा के जलस्तर में 28 सेंटीमीटर की हुई वृद्धि। जागरण

    HighLights

    1. पिछले 24 घंटे में गंगा जलस्तर 28 सेमी बढ़ा।

    2. जलस्तर येलो अलर्ट से 27 सेमी नीचे, चिंता बढ़ी।

    3. प्रशासन ने गंगा किनारे के गांवों को किया सतर्क।

    संवाद सहयोगी, ब्रजघाट (हापुड़)। पहाड़ों एवं मैदानी इलाकों में हो रही वर्षा के कारण पिछले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 28 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई है।

    बुधवार को गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट से मात्र 27 सेंटीमीटर से नीचे रह गया है। इसी के साथ प्रशासन ने अब गंगा किनारे रहने वाले गांवों एवं स्थिति पर नजर बनानी शुरू कर दी है।

    लगातार छोड़ा जा रहा पानी

    गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। पहाड़ों एवं मैदानी इलाकों में लगातार हो रही वर्षा के कारण बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके कारण गंगा के जलस्तर में 24 घंटे के बंदर 28 सेंटीमीटर की वृद्ध हो गई है।

    बिजनौर से 166891 क्यूसेक पानी और छोड़ा

    बुधवार सुबह 8 बजे हरिद्वार बैराज से 99680 और बिजनौर बैराज से 131666 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि दोपहर एक बजे हरिद्वार बैराज से 178171, बिजनौर से 166891 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया। लगातार पानी छोड़े जाने के कारण अगले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है।

    लोगों में बेचैनी शुरू

    वहीं, लगातार जलस्तर में वृद्धि होने के कारण गढ़मुक्तेश्वर गंगा खादर के किनारे बसे नयागांव इनायतपुर, अब्दुलापुर, कोथला, रामपुर न्यामतपुर, आलमगीरपुर, मोहम्मदपुर शाकरपुर, लठीरा, कृष्णावाली मंढैया, नयाबांस बख्तावरपुर, चक लठीरा, काकाठेर की मंढैया, लठीरा और ब्रजघाट के पास बसे गंगानगर में रहने वाले लोगों में बेचैनी पसरनी शुरू हो गई है।

    यह भी पढ़ें- कासगंज में गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर, कछला घाट पर प्रशासन अलर्ट; नहाने पर लगाई रोक

    एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि गंगा के जलस्तर को लेकर लगातार निगाह बनाई हुई है। सभी टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

     

    जलस्तर निगरानी

    वर्तमान स्थिति - नदी/बांध जलस्तर

    सूचक जल स्तर (मीटर) स्थिति
    मंगलवार 198.20 मीटर सामान्य
    बुधवार 198.48 मीटर सामान्य
    येलो अलर्ट 198.75 मीटर ⚠️ येलो अलर्ट
    खतरा निशान 199.00 मीटर ⚠️ खतरा निशान
    रेड अलर्ट 199.33 मीटर 🚨 रेड अलर्ट

     

    खबरें और भी