हापुड़ में हरदोई गए परिवार के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज
हापुड़ की न्यू शिवपुरी कॉलोनी में अशोक कुमार के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओ ...और पढ़ें

शिवपुरी कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।
HighLights
हापुड़ में परिवार के बाहर होने पर घर में चोरी।
अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर घर का सामान बिखेरा।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ नगर थाना क्षेत्र की न्यू शिवपुरी कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार न्यू शिवपुरी निवासी अशोक कुमार 14 जुलाई को अपने बेटे के पास हरदोई गए थे। 21 जुलाई को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे और घर में रखी अलमारी के ताले टूटे हुए थे। घर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात चोर घर से चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान का विवरण बाद में उपलब्ध कराने की बात शिकायत में कही गई है।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरव कुमार को सौंपी गई है। एफआईआर 22 जुलाई को थाना हापुड़ नगर में दर्ज की गई।