Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में अवैध संबंधों के शक में पत्नी का गला रेता, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती; पति गिरफ्तार

    Updated: Tue, 05 May 2026 11:21 AM (IST)

    हापुड़ के महताबगढ़ी में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी नीलम का धारदार चाकू से गला रेत दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला के पति ...और पढ़ें

    हापुड़ में पति ने पत्नी का गला रेता, हालत गंभीर। फोटो: सांकेतिक

    हापुड़ में पति ने पत्नी का गला रेता, हालत गंभीर। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. हापुड़ में पति ने पत्नी का गला रेता

    2. अवैध संबंधों के शक में हुआ हमला

    3. पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

    केशव त्यागी , हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला महताबगढ़ी में मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अवैध संबंधों के शक में पति ने धारदार चाकू से अपनी पत्नी का गला रेत डाला। चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपित पति को दबोच लिया। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

    जानकारी के अनुसार मोहल्ला फूलगढ़ी की नीलम(35 वर्षीय) की शादी करीब 13 वर्ष पहले मोहल्ला महताबगढ़ी के सुनील के साथ हुई थी। जिसके बाद तीन बच्चों अनिकेत, गगन व शिवा को जन्म दिया। सुनील ज्वेलरी बाॅक्स बनाने का काम करता है।

    Hapur

    घर के काम में जुटी थी नीलम, तभी किया हमला 

    वहीं, नीलम कुछ घरोंं में साफ-सफाई व अन्य घरेलू का काम करती है। काफी दिनों से सुनील को शक था कि नीलम का कुछ लोगों से अवैध संबंध है। इसके चलते अक्सर दंपती में विवाद होता रहता था।

    मंगलवार को तीनों बच्चे स्कूल चले गए। घर पर नीलम और सुनील मौजूद थे। नीलम घर के कामकाज में जुटी थी। इसी बीच सुनील ने धारदार चाकू लेकर नीलम का गला रेत डाला।

    खून से लहूलुहान नीलम मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगी। इसी बीच स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। नीलम को खून से लथपथ देखकर सभी हतप्रभ रह गए। लोगों ने पति को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी।

    सूचना के बाद थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का देवनंदनी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    खबरें और भी

    पिता बोले...रोज बेटी के साथ करता था मारपीट

    घटना के बाद नीलम के पिता रामभूल, माता रामभूली, बहन पिंकी और अन्य स्वजन अस्पताल पहुंचे। कार्रवाई की मांग को लेकर स्वजन में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस से स्वजन को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान रामभूल ने पुलिस को बताया कि दामाद रोज उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था।

    बार-बार उसे समझाया गया। मगर, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुत्री का घर न बिगड़े इस डर से वह चुप रहते थे। मगर, अब आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- चिता से किशोर के सिर की हड्डी गायब, कहीं तंत्र-मंत्र का चक्कर तो नहीं? CCTV फुटेज खंगाल रही हापुड़ पुलिस