Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ के पेठे को मिली राष्ट्रीय पहचान, 'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन' में चयन

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 11:00 PM (IST)

    हापुड़ का प्रसिद्ध पेठा अब 'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन' (ODOC) पहल के तहत खाद्य विरासत का प्रतिनिधित्व करेगा, जिससे इसे नई पहचान और बाजार विस्तार के अवसर ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत अब हापुड़ का प्रसिद्ध पेठा भी खाद्य विरासत का प्रतिनिधित्व करेगा।

    उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत अब हापुड़ का प्रसिद्ध पेठा भी खाद्य विरासत का प्रतिनिधित्व करेगा।

    HighLights

    1. हापुड़ का पेठा 'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन' में शामिल।

    2. एमएसएमई दिवस पर मुख्यमंत्री को भेंट होगा वीडियो संदेश।

    3. स्थानीय पेठा उद्योग को मिलेगी नई पहचान, बाजार विस्तार।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत अब हापुड़ का प्रसिद्ध पेठा भी खाद्य विरासत का प्रतिनिधित्व करेगा। आगामी 27 जून को मनाए जाने वाले एमएसएमई दिवस के अवसर पर 'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन (ODOC)' पहल के अंतर्गत हापुड़ जिले से पेठे को शामिल किया गया है। इससे जिले के पारंपरिक पेठा उद्योग को नई पहचान मिलने के साथ-साथ बाजार विस्तार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

    इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) के हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा ने अपने पदाधिकारियों, उद्यमी सदस्यों तथा क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती के साथ फ्रीगंज रोड स्थित एक पेठा शाप पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पेठा शाप के संचालक मनोज कौशिक से पेठे के उत्पादन, विपणन और उद्योग से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा की गई।

    इसके साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन योजना के अंतर्गत उपलब्ध सरकारी सुविधाओं और उद्योग की समस्याओं के समाधान के प्रति भी आश्वस्त किया गया। उपस्थित अतिथियों ने पेठे को हापुड़ की पहचान के रूप में चयनित किए जाने पर बधाई दी और इसके प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष वीडियो संदेश भी रिकार्ड किया।

    प्रस्तुति एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी को भेंट की जाएगी

    प्रदेश के सभी जिलों से तैयार किए जा रहे ऐसे वीडियो संदेशों को संकलित कर आईआईए द्वारा एक विशेष प्रस्तुति तैयार की जाएगी। यह प्रस्तुति एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश में स्थानीय खाद्य विरासत को संरक्षित करना, ओडीओसी को बढ़ावा देना तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई पहचान दिलाना है। कार्यक्रम में सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, विजय शंकर शर्मा, वैभव गुप्ता, आकाश शर्मा, मोहित जैन, विपिन तायल, प्रशांत शर्मा, ध्रुव गुप्ता, धनेश जैन और संजय अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सुरक्षा मानकों में कमी के बाद सील हुए कोचिंग सेंटर तो टेंट में शुरू हुई पढ़ाई, संचालक बोले- नहीं रुकेंगी क्लासेज