Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पैरों में जूते न हाथों में दस्ताने, हापुड़ में मौत के बाद भी लापरवाही; बिना सुरक्षा खंभों पर चढ़ रहे बिजलीकर्मी

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 10:51 PM (IST)

    हापुड़ में ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे हैं। एक कर्मचारी की मौत के बावजूद यह लापरवाही जारी है, जिस पर अधि ...और पढ़ें

    बिना सुरक्षा उपकरणों के लिए बिजली के खंभों पर चढ़ रहे हैं बिजली कर्मी। जागरण

    बिना सुरक्षा उपकरणों के लिए बिजली के खंभों पर चढ़ रहे हैं बिजली कर्मी। जागरण

    HighLights

    1. हापुड़ में बिना सुरक्षा उपकरणों के ट्रांसफार्मर पर काम

    2. कर्मचारी की मौत के बाद भी सुरक्षा में लापरवाही

    3. ऊर्जा निगम और ठेकेदार सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे

    जागरण संवाददाता, हापुड़। शहर के आवास विकास काॅलाेनी में ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। खंभों पर कार्य करने के दौरान एक बार फिर कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।

    एक सप्ताह पहले करंट की चपेट में आने से ठेकेदार के कर्मचारी की मौत होने के बाद भी ऊर्जा निगम के जिम्मेदार संज्ञान लेने को तैयार नहीं हैं। आवास विकास स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसमें लोड बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

    ठेकेदार के कर्मचारी बिजली खंभे पर हाइटेंशन खतरे के बीच चढ़कर बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य कर रहे हैं। ऊर्जा निगम की ये लापरवाही तब है, जब पटना-मुरादपुर बिजली घर से जुड़े गांव पटना में एक सप्ताह पहले कर्मचारी रविंद्र कुमार लाइन ठीक करने का कार्य कर रहा था। शटडाउन लेने के बावजूद तारों में करंट उतर आया और कर्मचारी की मौत हो गई।

    इस घटना के बाद न तो जिम्मेदार सख्त हुए हैं और न ही संबंधित फर्म के ठेकेदार। अधिकांश इलाकों में कंपनी के माध्यम से कार्य चल रहे हैं। जिसमें ठेकेदार के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। बिना सुरक्षा उपकरण लापरवाही से कार्य करते कर्मचारियों को न तो जिम्मेदार निगरानी करते हैं और न ही ठेकेदार ध्यान देते हैं।

    इस संबंध में अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी का कहना है कि कर्मचारियों को काम करने के दौरान सुरक्षा उपकरण पहनने जरूरी होते हैं। कही ऐसे कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य कर रहे हैं तो, इसे दिखवाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हापुड़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस से उतर रहे यात्रियों को ट्रक ने कुचला; दो की मौत और कई घायल

    यह भी पढ़ें- हापुड़ रोडवेज में चालकों की बंपर भर्ती, परिवहन निगम जल्द आयोजन करेगा भर्ती मेला; जानिए कैसे मिलेगी नौकरी

    खबरें और भी