हापुड़ रोडवेज में चालकों की बंपर भर्ती, परिवहन निगम जल्द आयोजन करेगा भर्ती मेला; जानिए कैसे मिलेगी नौकरी
हापुड़ परिवहन निगम चालकों की कमी से जूझ रहा है, जिसे दूर करने के लिए भर्ती मेले का आयोजन करेगा। इच्छुक आवेदक निर्धारित योग्यता के साथ डिपो में आवेदन क ...और पढ़ें

हापुड़ परिवहन निगम चालकों की कमी से जूझ रहा है, जिसे दूर करने के लिए भर्ती मेले का आयोजन करेगा। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, हापुड़। परिवहन निगम मेले का आयोजन कर रोडवेज बस चालकों की कमी को दूर करेगा। इसके लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट से चयन होगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, मुरादाबाद, सीतापुर, बरेली, दिल्ली, नोएडा सहित विभिन्न मार्गों पर 136 बसों का संचालन किया जा रहा है। संचालन में चालकों की कमी आ रही है। बसों का संचालन प्रभावित होने के कारण यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
चालक के लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं, जबकि आयु 23.5 वर्ष से अधिक व लंबाई पांच फीट तीन इंच तक निर्धारित की गई है। दो वर्ष से अधिक अनुभव के साथ भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रहेगा। शुक्रवार को आयोजित हुए रोजगार मेले में सिर्फ एक आवेदक आया। जिसकी लंबाई कम होने के कारण चयन नहीं हो सका।
इच्छुक चालक निर्धारित योग्यता के साथ डिपो में आवेदन कर सकते हैं। चालक को प्रथम ड्राइविंग टेस्ट में उत्तीर्ण होने के बाद दूसरे ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ेगा। इसके बाद उसका चयन होगा।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: हरिद्वार गए परिवार के बंद मकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी