Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ के मसूरी-धौलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर की चपेट में आने से दो बाइक सवारों ने गंवाई जान

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 12:04 AM (IST)

    हापुड़ के मसूरी-धौलाना मार्ग पर पिपलैड़ा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में अपाचे बाइक सवार 14 वर्षीय किशोर और 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात ...और पढ़ें

    हापुड़ में सड़क हादसे में अपाचे बाइक सवार 14 वर्षीय किशोर और 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

    हापुड़ में सड़क हादसे में अपाचे बाइक सवार 14 वर्षीय किशोर और 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

    HighLights

    1. मसूरी-धौलाना मार्ग पर कैंटर ने बाइक को टक्कर मारी।

    2. हादसे में 14 वर्षीय किशोर और 20 वर्षीय युवक की मौत।

    3. पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी, सीसीटीवी खंगाल रही।

    जागरण संवाददाता, धौलाना। मसूरी-धौलाना मार्ग पर पिपलैड़ा गांव स्थित न्यू लाइफ अस्पताल के सामने बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे दर्दनाक सड़क हादसे में अपाचे बाइक सवार 14 वर्षीय किशोर और 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और वाहन के पिछले पहिए की चपेट में आ गए।

    हादसे के बाद चालक कैंटर समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े दोनों को तत्काल पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार इनके सिर से होकर पहिया उतर गया है, जिसकी गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी जान चली गई।

    घटना की सूचना मृतकों के स्वजन को दे दी गई

    पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गाजियाबाद के डासना की मयूर विहार कॉलोनी के रहने वाले शाहबाज पुत्र फुरकान उम्र करीब 20 वर्ष जैद पुत्र अनीश उम्र करीब 14 वर्ष निवासी मयूर विहार डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। ग्राम प्रधान मोहम्मद उमर ने बताया कि घटना की सूचना मृतकों के स्वजन को दे दी गई है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शहबाज एक कामगार को पिपलैड़ा गांव छोड़कर जैद के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई 

    सीओ पिलखुआ मुनीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फरार कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रहा है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में पति-पत्नी के झगड़े में बहा खून, गला घोंटने दौड़ा पति तो पत्नी ने सरिया से फोड़ा सिर; अस्पताल में भर्ती