Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 10:15 PM (GMT+05:30)

    हापुड़ के धनौरा गांव में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर माम ...और पढ़ें

    हापुड़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से मौत हो गई।

    हापुड़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से मौत हो गई।

    HighLights

    1. हापुड़ के धनौरा गांव में युवक ने की आत्महत्या।

    2. घरेलू कलह को मौत का कारण बताया जा रहा है।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम धनौरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना घरेलू कलह से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, धनौरा के रहने वाले युवक ने रविवार को घर के भीतर फंदा लगा लिया। घटना का पता चलते ही स्वजन में अफरा-तफरी मच गई। वह युवक को तत्काल हापुड़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल फैल गया।

    अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

    सूचना पर थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में तेंदुए की आहट पर अलर्ट... कांवड़ मार्ग पर हर कदम रहेगी वन विभाग की नजर

    खबरें और भी