Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में किराए के मकान में कुरान पढ़ने को लेकर बवाल, पुलिस ने शांत कराया मामला

    Updated: Sun, 03 May 2026 05:49 PM (IST)

    हापुड़ की टीचर्स कॉलोनी में एक किराए के मकान में कुरान पढ़ने को लेकर हंगामा हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने द ...और पढ़ें

    पुलिस ने शांत कराया मामला। (AI Generated Image)

    पुलिस ने शांत कराया मामला। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. टीचर्स कॉलोनी में कुरान पाठ पर हंगामा

    2. किराए के मकान में हो रहा था पाठ

    3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया

    केशव त्यागी, हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित टीचर्स कालोनी में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक किराए के मकान से कुरान पढ़ने की आवाज सुनाई देने पर कुछ स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार, टीचर्स कालोनी के एक अधिवक्ता ने अपना दूसरा मकान कुछ दिन पूर्व एक युवक को किराए पर दिया था। युवक स्टील रेलिंग, ग्रिल, गेट और कवरिंग का कार्य करता है। रविवार सुबह वह अपने कुछ साथियों के साथ मकान पर काम करने के लिए आया था।

    काम समाप्त होने के बाद युवक अपने साथियों के साथ मकान के अंदर कुरान की आयतें पढ़ रहा था। बताया गया कि आयतों की आवाज बाहर तक सुनाई दे रही थी, जिससे आसपास के लोग सतर्क हो गए। इसके बाद लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

    पुलिस ने शांत कराया मामला

    कुछ लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य हो गई और लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि किराए पर लिए गए मकान में कुछ लोग कुरान की आयतें पढ़ रहे थे, जिनकी आवाज ध्वनि यंत्र के माध्यम से बाहर आ रही थी।

    खबरें और भी

    POLICE QURAN

    मौके पर पहुंची पुलिस। (वीडियो ग्रैब)

    इसी को लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझाया और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

    यह भी पढ़ें- Yami Gautam ने 'हक' में इस बात को समझने के लिए चार महीने पढ़ी कुरान, डेढ़ साल तक क्यों रिसर्च करते रहे मेकर्स?

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में बनेगा अनोखा 'कुरानी वन', इस्लामिक परंपराओं और संस्कृति में महत्व रखने वाले पेड़-पौधे लगेंगे