Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में फैक्ट्री पर छापामारी कर यूरिया बरामद, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिया एक्शन

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    हापुड़ में कृषि विभाग ने किसानों के लिए बने नीम कोटेड यूरिया को औद्योगिक उपयोग में खपाने का भंडाफोड़ किया है। एक प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापामारी कर 25 क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. किसानों का नीम कोटेड यूरिया औद्योगिक उपयोग में खपाया जा रहा था।

    2. हापुड़ की प्लाईवुड फैक्ट्री से 25 कट्टे यूरिया बरामद किया गया।

    3. कृषि विभाग ने छापेमारी कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में किसानों के खेतों में इस्तेमाल होने वाला नीम कोटेड यूरिया औद्योगिक उपयोग में खपाने के खेल का कृषि विभाग ने पर्दाफाश किया है।

    देहात थाना क्षेत्र के ततारपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में छापामारी कर 25 कट्टे नीम कोटेड यूरिया बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक और फैक्ट्री से जुड़ा व्यक्ति मौके से फरार हो गए। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि नौ जुलाई को सूचना मिली थी कि नीम कोटेड यूरिया से भरा एक वाहन ततारपुर औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहा है।

    फैक्ट्री में छापामारी की

    सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने वाहन का पीछा किया। वाहन सीधे एनटी इंडस्ट्रीज नामक प्लाईवुड फैक्ट्री में पहुंचा, जहां उससे यूरिया के 25 कट्टे उतारे जा रहे थे। इसके बाद नायब तहसीलदार श्वेता छापड़िया और कृषि विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से फैक्ट्री में छापामारी की।

    बरामद यूरिया को कब्जे में ले लिया

    वहीं, कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फैक्ट्री में मौजूद रनपाल सिंह भी टीम को देखकर भाग निकला। तलाशी के दौरान बरामद यूरिया को कब्जे में ले लिया गया। अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री परिसर में 50 से अधिक श्रमिक अपने परिवारों के साथ रह रहे थे।

    इसके अलावा बड़ी संख्या में पशु भी मौजूद थे। ऐसे हालात में किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए नायब तहसीलदार की मौजूदगी में फैक्ट्री को तत्काल सील नहीं किया गया।

    यह भी पढ़ें- होटल की आड़ में चल रहा था ये धंधा, छापामारी के दौरान मालिक गिरफ्तार; मामला दर्ज

    देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की शिकायत पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी