Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रजघाट में गंगा में बहती दिखी तेंदुए की लाश, तेज बहाव में हुई गायब; वन विभाग की सुस्ती पर उठे सवाल

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:31 PM (IST)

    ब्रजघाट स्थित गंगा नदी में शनिवार दोपहर एक तेंदुए का शव बहता हुआ मिला, जिसे नाविकों ने देखा और वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचित किया। तेज बहाव के कारण श ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ब्रजघाट गंगा में मिला तेंदुए का शव

    2. नाविकों ने वीडियो बनाकर वन विभाग को बताया

    3. तेज बहाव से शव आगे बह गया

    राममोहन शर्मा, ब्रजघाट। तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित गंगा में शनिवार की दोपहर एक तेंदुए का शव बहता दिखाई दिया है। इस दौरान नाविकों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया है तथा वन विभाग को सूचना दी है।

    इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल

    तीर्थ नगरी ब्रजघाट में शनिवार को कुछ लोग नाव में बैठकर गंगा में घूम रहे थे। जैसे ही वह गंगा के कुछ अंदर पहुंचे तो एक तेंदुए का शव गंगा में बहता दिखाई दिया।

    नाविकों ने गंगा में बह रहे तेंदुए का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इंटरनेट पर तेंदुए के शव का वीडियो देखकर लोगों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी।

    तेज बहाव के कारण बह गया शव

    हालाकि गंगा में इस समय पानी की अधिकता तथा गति तेज होने के कारण चंद मिनटों में ही शव तेजी से आगे की तरफ बह गया। बता दे कि करीब एक वर्ष पूर्व गंगा में मृत मगरमच्छ का भी शव तैरता दिखाई दिया, जिसको भी वन विभाग बरामद नहीं कर पाया था।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को हापुड़ पुलिस तैयार, 17 सेक्टरों में दौड़ेंगी मोबाइल बाइक टीमें

    यह भी पढ़ें- हापुड़: करोड़ों की साइबर ठगी का पैसा खाते में आया, खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज