पद्मावत और दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए पद्मावत और दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा पद्मावत ...और पढ़ें

पद्मावत और दिल्ली एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे।
HighLights
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का अहम फैसला।
पद्मावत और दिल्ली एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच।
अतिरिक्त स्लीपर कोच से मिलेगी यात्रा में राहत।
संवाद सहयोगी, हापुड़। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे विभाग ने कमर कस ली है। पद्मावत और दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। पद्मावत एक्सप्रेस में 30 से 31 जुलाई तक और दो अगस्त से तीन अगस्त तक कोच रहेंगे।
वहीं, दिल्ली एक्सप्रेस में एक अगस्त से दो अगस्त तक और 31 जुलाई से एक अगस्त तक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
इन दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि अयोध्या कैंट से चलकर दिल्ली जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 14205 दिल्ली एक्सप्रेस में एक और दिल्ली जंक्शन से चलकर अयोध्या कैंट जाने वाली ट्रेन संख्या 14206 दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
उधर, प्रतापगढ़ से चलकर दिल्ली जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस और दिल्ली जंक्शन से चलकर प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 14208 पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
यह भी पढ़ें- गढ़मुक्तेश्वर: मुंहबोली बहन से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ के आरोपित वीरपाल को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा