छिद्दापुरी के लोगों का सालों का इंतजार होगा खत्म, रेलवे विभाग ने दी नाले की स्वीकृति
पिलखुवा के छिद्दापुरी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए रेलवे विभाग ने नाला निर्माण को स्वीकृति दे दी है। ...और पढ़ें

नाला निर्माण की स्वीकृति मिलने पर पालिकाध्यक्ष का अभिनंदन
HighLights
रेलवे ने छिद्दापुरी में नाला निर्माण को दी स्वीकृति।
लंबे समय से चली आ रही जलभराव समस्या का होगा समाधान।
पालिकाध्यक्ष ने जल्द कार्य शुरू कराने का दिया आश्वासन।
संवाद सहयोगी, पिलखुवा। पिलखुवा के छिद्दापुरी क्षेत्र की लंबे समय से लंबित जलनिकासी समस्या के समाधान की दिशा में अहम कदम उठाते हुए रेलवे विभाग ने नाला निर्माण को स्वीकृति दे दी है।
स्वीकृति मिलने पर नगर पालिका परिषद परिसर में सभासदों ने पालिकाध्यक्ष विभू बंसल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत बताया। इस नाले के निर्माण से शहर में जलभराव की लंबे समय से चली जा रही समस्या का समाधान होने की आस जगी है।
वार्ड-16 की सभासद सुनीता सिरोही, सभासद पति प्रेम सिरोही, सभासद नरेश भारती और विकास तोमर ने पालिकाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नाला बनने से छिद्दापुरी की जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होगा।
नाला निर्माण का कार्य जल्द होगा शुरू
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विभू बंसल ने कहा कि बोर्ड के सभी सदस्यों के सहयोग से नाला निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नगर विकास से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने और जनहित के कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, सभासद वरुण शर्मा, मुकुल मित्तल तथा अवर अभियंता तानिया हंसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
छिद्दापुरी की जलनिकासी को मिलेगी नई राह
रेलवे विभाग से नाला निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद छिद्दापुरी की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है। बरसात के दौरान क्षेत्र की गलियों और सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी।
नाला निर्माण पूरा होने के बाद वर्षा का पानी आसानी से निकलेगा और जलभराव से कस्बेवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्षाकाल में झेलनी पड़ती थी भारी परेशानी
छिद्दापुरी क्षेत्र में बरसात के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गलियों और सड़कों पर पानी भर जाता था। जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित होता था और घरों व दुकानों तक पानी पहुंचने की समस्या भी बनी रहती थी।
खबरें और भी
रेलवे विभाग से नाला निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अब वर्षाकाल में जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR वालों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, हापुड़ में लॉन्च हो रही नई आवासीय योजना; पढ़ें पूरी डिटेल