हापुड़ में रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले चेक करें ट्रैफिक प्लान; दशहरे पर ब्रजघाट पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु
हापुड़ में ज्येष्ठ गंगा दशहरे के मुख्य स्नान के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा। ...और पढ़ें

हापुड़ में कल से लागू होगा रूट डायवर्जन। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
ज्येष्ठ गंगा दशहरे के लिए हापुड़ में रूट डायवर्जन शुरू।
ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक तैयारी की।
संवाद सहयोगी, ब्रजघाट (हापुड़)। हापुड़ में तहसील क्षेत्र में तीन स्थानों पर ज्येष्ठ गंगा दशहरे का मुख्य स्नान होगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पिछले कई दिनों से रणनीति बना रहा है तो वहीं रूट डायवर्जन को लेकर भी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए शनिवार कल सुबह 8 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। इसी के साथ निमार्णधीन ओवर ब्रिज को भी विशेष परिस्थिति में शुरू किया जा सकता है।
25 मई को ज्येष्ठ मास के दशहरे पर गंगा स्नान होगा
तीर्थ नगरी ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर के कच्चा घाट लठीरा तथा पुष्पावती पूठ में 25 मई को ज्येष्ठ मास के दशहरे पर गंगा स्नान होगा। धर्मग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि को मोक्षदायनी गंगा मैया का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।
दशहरे के दिन पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के तीर्थ नगरी ब्रजघाट में पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के अधिकारी सतर्क हो गए है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जाम न लगने को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार आज सुबह आठ बजे से दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया है।
अतिक्रमण हटाने का कार्य पूर्ण कराया
इसी के साथ 24 मई रविवार से छोटे बड़े वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा गंगा में बैरिकेडिंग, लाइट आदि की संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है तो तीर्थ नगरी में अतिक्रमण आदि हटाने का कार्य पूर्ण कराया जा रहा है।
खबरें और भी
वहीं, दुकानदारों ने भी श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए दुकान आदि को सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। ज्येष्ठ गंगा दशहरा से पूर्व प्रशासन अल्लाबक्ख्शपुर के पास बन रहे ओवर ब्रिज पर विशेष परिस्थिति में आवागमन शुरू करा सकता है। एनचएआई द्वारा ओवर ब्रिज पर शुक्रवार से सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर रूट डायवर्जन से बड़ी राहत, घटेगा 100 KM का सफर; दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा
एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि अभी ओवर ब्रिज पर सड़क का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे में अभी ओवर ब्रिज का उपयोग मेले से पूर्व होना असंभव है। बावजूद इसके विशेष परिस्थिति में जाम से बचने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।