Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर 180 की स्पीड में रील बनाना पड़ा भारी, डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी कार; चालक की मौत

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 03:30 AM (GMT+05:30)

    गंगा एक्सप्रेसवे पर रील बनाने के चक्कर में एक कार चालक की 180 किमी/घंटा की रफ्तार से डिवाइडर से टकराकर माइनर में गिरने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    माइनर में गिरी कार को क्रेन से निकलवाते पुलिसकर्मी

    माइनर में गिरी कार को क्रेन से निकलवाते पुलिसकर्मी

    HighLights

    1. रील बनाते समय 180 किमी/घंटा की रफ्तार से हुआ हादसा।

    2. कार डिवाइडर से टकराकर माइनर में गिरी, चालक की मौत।

    3. मृतक बिहार निवासी संजय कुमार झा की पहचान की गई।

    संवाद सूत्र, हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर रील बनाने का शौक एक कार चालक की जान ले गया। रूपापुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर करीब पांच फीट ऊपर उछली और माइनर में जा गिरी। हादसे में बिहार निवासी चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि चालक कार चलाते समय मोबाइल से वीडियो बना रहा था और कार की रफ्तार करीब 180 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

    बिहार के मधुबनी निवासी संजय कुमार झा गुरुवार शाम मेरठ से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते प्रयागराज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। रूपापुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के कट संख्या-282 के पास चालक का नियंत्रण कार से हट गया।

    तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और उछलकर हाईवे से नीचे माइनर में जा गिरी। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गंगा एक्सप्रेसवे टीम के साथ पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने कार से मिले मोबाइल के जरिए मृतक की पहचान कर स्वजन को सूचना दी। मोबाइल की जांच करने पर पुलिस को वीडियो मिला, जिसमें चालक कार चलाते समय रील बना रहा था।

    वीडियो से कार की रफ्तार करीब 180 किलोमीटर प्रति घंटा होने की जानकारी सामने आई। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को माइनर से बाहर निकलवाया।

    यह भी पढ़ें- हरदोई में बिना टिकट यात्रा और अवैध वेंडिंग पर रेलवे सख्त, जांच में 33 लोगों पर कार्रवाई

    खबरें और भी