Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में बिना टिकट यात्रा और अवैध वेंडिंग पर रेलवे सख्त, जांच में 33 लोगों पर कार्रवाई

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 10:41 PM (IST)

    रेलवे ने हरदोई में बिना टिकट यात्रा और अवैध वेंडिंग पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 33 मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹34,630 का ...और पढ़ें

    बिना टिकट यात्रा और अवैध वेंडिंग पर रेलवे सख्त।

    बिना टिकट यात्रा और अवैध वेंडिंग पर रेलवे सख्त।

    HighLights

    1. हरदोई में रेलवे ने चलाया विशेष टिकट जांच अभियान।

    2. बिना टिकट यात्रा व अवैध वेंडिंग पर हुई कार्रवाई।

    3. 33 मामलों में ₹34,630 का राजस्व वसूला गया।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। रेल यात्रियों की सुविधा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व मुख्य टिकट निरीक्षक (सीएमआई) अंबुज मिश्रा ने किया।

    अभियान के दौरान कई ट्रेनों में सघन जांच कर बिना टिकट यात्रा करने वालों, अनधिकृत यात्रियों तथा बिना वैध अनुमति के खाद्य सामग्री बेचने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

    यह अभियान बालामऊ से शाहजहांपुर रेलखंड के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में संचालित किया गया। जांच के दायरे में ट्रेन संख्या 15909, 22454, 13152 और 15119 को शामिल किया गया।

    टिकट जांच टीम ने प्रत्येक कोच में जाकर यात्रियों के टिकटों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 33 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे ने 34,630 रुपये का राजस्व वसूला।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। इस विशेष जांच अभियान में सीआईटी बिलग्राम मधु, टिकट जांच कर्मचारी आशुतोष और अनिल सहित अन्य रेलवे कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर : हर पांचवें स्टूडेंट पर नशे का खतरा, देश के 6 शहरों के 108 स्कूलों के 6168 विद्यार्थियों पर एम्स की स्टडी

    खबरें और भी