यूपी में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, हरदोई समेत 14 जिलों में बनेंगे नए स्टेडियम और ओपन जिम
उत्तर प्रदेश सरकार ने हरदोई सहित 14 जिलों में ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम के निर्माण को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें
-1774160396544-1785520650550_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में नए ग्रामीण स्टेडियम बनेंगे।
हरदोई के भरखनी में ग्रामीण स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति मिली।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।
आशीष त्रिवेदी, हरदोई। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए शासन ने हरदोई समेत सूबे के 14 जिलों में नए ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम निर्माण के लिए वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 को स्वीकृति प्रदान कर दी है। विशेष सचिव द्वारा महानिदेशक युवा कल्याण को पत्र भेजकर वित्तीय स्वीकृति के लिए संबंधित जिलों के डीएम व सीडीओ से प्रस्ताव लेकर भेजे जाने को निर्देशित किया है।
विशेष सचिव कुमार विनीत द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रदेश के प्रदेश के कई जिलों के युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम की मांग को लेकर प्रस्ताव भेजे गए हैं। इन प्रस्तावों में से इस वित्तीय वर्ष के लिए अभी 14 जिलों में ग्रामीण स्टेडियम को लेकर कार्ययोजना को हरी झंडी दिखा दी गई है।
इसमें हरदोई के भरखनी ब्लाक की रामपुर खमरिया पाली में स्टेडियम को स्वीकृति मिली है, इसके अलावा 13 अन्य जिलों में भी जहां-जहां स्टेडियम बनने हैं, वहां की कार्ययोजना को हरी झंडी दिखा दी गई है। विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके अलावा संबंधित जिला प्रशासन से वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव पर अनुमोदन होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- यूपी में कल से मिलेगी स्मार्ट कार्ड RC, कागजी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बंद; स्कैन करते ही मिलेगी वाहन की पूरी जानकारी
इन जिलों की ग्राम पंचायत में बनेंगे स्टेडियम
- बलिया: विधानसभा क्षेत्र - फेफना, विकास खंड - सोहांव, ग्राम पंचायत - पचगांवा (कथरिया)
- गोंडा:- कर्नलगंज, कर्नलगंज, बरगदा के ग्राम रामपुर
- सुल्तानपुर, कादीपुर, ग्राम बहादुरपुर
- अमेठी, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, ग्राम धरोली
- बुलंदशहर, अनूपशहर (गांधी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, करनपुर)
- रायबरेली, सरेनी (अहमदपुर), लालगंज, ग्राम पंचायत बीघा कलां परगना सरेनी
- बाराबंकी, कुर्सी, फतेहपुर, ग्राम पंचायत - फतेहपुर खास
- प्रतापगढ़, बाबागंज, ग्राम पंचायत पैंधा
- प्रतापगढ़, रामपुर खास, सांगीपुर, ग्राम पंचायत मंगलपुर
- हरदोई, सवायजपुर, भरखनी, ग्राम पंचायत रामपुर खमरिया पाली
- अलीगढ़, अतरौली, बिजौली, ग्राम पंचायत पाली मुकीमपुर
- अयोध्या, रुदौली, ग्राम पंचायत पारा पहाड़पुर
- शामली, थाना भवन, थाना भवन, ग्राम गेडा गदाई
- गाजीपुर, जहूराबाद, कासिमाबाद नगर, पंचायत गंगोली
इन कार्यदायी संस्थाओं को मिली जिम्मेदारी
स्टेडियमों के निर्माण के लिए उप्र विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ लि., समाज कल्याण निर्माण निगम, आवास एवं विकास परिषद, राजकीय निर्माण निगम, कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
खबरें और भी
शासन ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे स्थल आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर विस्तृत आंकलन तैयार करवाएं और अपनी संस्तुति के साथ वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव जल्द से जल्द शासन को भेजें, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। जिले में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
अनुनय झा, डीएम, हरदोई