हरदोई में आधुनिक हॉस्टल का निर्माण शुरू, 225 छात्रों को मिलेगी आवासीय सुविधा
हरदोई के राजकीय कृषि महाविद्यालय में 16 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक छात्रावास का निर्माण शुरू हो गया है। इसमें 75 कमरों में 225 विद्यार्थियों के रहन ...और पढ़ें

आधुनिक हॉस्टल का निर्माण शुरू। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
राजकीय कृषि महाविद्यालय में आधुनिक छात्रावास का निर्माण शुरू।
16 करोड़ रुपये की लागत से 75 कमरे बनेंगे।
225 विद्यार्थियों को सुरक्षित आवासीय सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, हरदोई। बिलग्राम-हरदोई हाईवे स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस छात्रावास में 75 कमरे बनाए जाएंगे, जिनमें 225 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था होगी।
कार्यदायी संस्था ने छात्रावास तक पहुंचने के लिए मार्ग के निर्माण के साथ ही भवन की नींव खोदने का कार्य भी शुरू कर दिया है।राजकीय कृषि महाविद्यालय का भवन वर्ष 2019 में बनकर तैयार हो गया था, लेकिन विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते महाविद्यालय का संचालन बाद में शुरू हो सका।
प्रथम शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं वर्ष 2023 में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में संचालित हुईं। वर्ष 2024 में भी कक्षाएं वहीं संचालित की गईं, जबकि वर्ष 2025 से महाविद्यालय परिसर में नियमित शिक्षण कार्य शुरू हो सका।
विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन ने 16 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक छात्रावास के निर्माण को मंजूरी दी है। छात्रावास के निर्माण के बाद दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को रहने की सुविधा मिल सकेगी।
खबरें और भी
महाविद्यालय के डीन सीएल मौर्या ने बताया कि छात्रावास बनने से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि छात्रावास में विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा मनोरंजन और शारीरिक गतिविधियों के लिए इंडोर गेम्स का एक हाल भी बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मऊ में सरयू की कटान को रोकने के लिए 7.24 करोड़ की परियोजनाएं शुरू, नहीं में बह चुके हैं 21 ठोकर