हरदोई में फार्मर रजिस्ट्री की होगी दैनिक प्रगति समीक्षा, चार नोडल अधिकारी नियुक्त
हरदोई में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की गति बढ़ाने के लिए सीडीओ ने दैनिक समीक्षा के निर्देश दिए हैं। शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को ...और पढ़ें

फार्मर रजिस्ट्री की होगी दैनिक प्रगति समीक्षा।
HighLights
सीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री की दैनिक समीक्षा के निर्देश दिए।
शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु चार नोडल अधिकारी नामित किए गए।
नोडल अधिकारी ब्लॉकों में प्रगति पर नजर रखेंगे और रिपोर्ट देंगे।
जागरण संवाददाता, हरदोई। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को गति देने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने दैनिक समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। फार्मर रजिस्ट्री की प्रभावी दैनिक समीक्षा के लिए जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न ब्लॉकों का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नामित नोडल अधिकारी अपने-अपने आवंटित ब्लॉकों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति पर पैनी नजर रखेंगे और शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित कराएंगे।
साथ ही अधिकारियों को दैनिक प्रगति रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने परियोजना निदेशक, डीआरडीए को अहिरोरी, बावन, टड़ियावां, सुरसा और हरियावां का नोडल नामित किया गया है।
जिला विकास अधिकारी को भरावन, कोथवां, संडीला, बेहंदर और कछौना, उपायुक्त श्रम रोजगार को मल्लावां, माधौगंज, बिलग्राम, सांडी और हरपालपुर एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को भरखनी, शाहाबाद, टोडरपुर और पिहानी का नोडल बनाया गया है।
सीडीओ ने बताया कि सभी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी बिना किसी लापरवाही के आवंटित विकास खंडों में दैनिक समीक्षा कर रजिस्ट्री कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराना सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें- भीटी-हैदरगंज सड़क की बदहाली को लेकर भाकियू ने किया धरने का एलान, तीन जिलों को जोड़ता है यह मार्ग