Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में प्रेमी युगल का सुसाइड: 1 KM की दूरी पर पेड़ से लटकते मिले शव, 15 साल पहले हुई थी महिला की शादी

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 01:05 PM (IST)

    हरदोई के अरवल में एक प्रेमी युगल ने एक किलोमीटर के दायरे में दो अलग-अलग पेड़ों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और प ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरदोई। अरवल के हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल ने एक किलोमीटर के दायरे में दो अलग-अलग पेड़ों से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

    घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई।

    अरवल के ग्राम हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर के जनवेश राजस्थान में मजदूरी करता था। उसका गांव की ही एक विवाहिता से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे महिला का देवर जनवेश के घर शिकायत करने पहुंचा था।

    गुस्से में जनवेश अपने घर से निकला था

    इस बात से नाराज होकर जनवेश गुस्से में घर से कुसुम खोर गंगापुल की ओर निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जब किसान खेतों में फसल देखने गए, तो उन्होंने जनवेश का शव जामुन के पेड़ पर चारपाई के बान से लटकता देखा। उसकी चप्पलें पेड़ के नीचे रखी थीं और जेब में मोबाइल मौजूद था।

    कुछ ही दूरी पर विवाहिता का मिला शव

    अभी गांव वाले इस हादसे से उबर भी नहीं पाए थे कि पता चला कि कुछ ही दूरी पर महिला का शव भी गूलर के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

    खबरें और भी

    15 साल पहले हुआ था महिला का विवाह

    महिला की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका गांव में ही है। वहीं मृतक जनवेश अविवाहित था और तीन भाइयों व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक शिवकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में पत्नी और तीन बेटों की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, लगाया 2 लाख का अर्थदंड