Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में दवा लेने निकले युवक का दूसरे दिन खाईं में पड़ा मिला शव, अटवा असिगांव के पास हुई घटना

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:23 PM (IST)

    हरदोई में दवा लेने निकले एक युवक का शव बुधवार सुबह हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर अटवा असिगांव के पास खाईं में मिला। पुलिस और परिजन प्रथम दृष्ट्या इसे हादस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. युवक का शव हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर खाईं में मिला।

    2. दवा लेने निकले फूल सिंह का शव बाइक के पास पड़ा था।

    3. पुलिस और परिजन प्रथम दृष्ट्या इसे हादसा मान रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। दवा लेने निकले युवक का शव दूसरे दिन बुधवार की सुबह हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर अटवा असिगांव के पास खाईं में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे, पास में बाइक पड़ी मिली। स्वजन हादसे में मौत होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

    बेहटागोकुल के ग्राम पिपरी नेवादा के फूल सिंह दिल्ली में एक कंपनी में काम करते थे। तबीयत खराब होने पर एक अगस्त को गांव आए थे। स्वजन के अनुसार मंगलवार की दोपहर फूल सिंह दवा लेने बाइक से निकले थे। देर रात तक घर न आने पर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर अटवा असिगांव के पास खाईं में फूल सिंह का शव पड़ा मिला।

    शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। शरीर पर चोट के निशान थे, कुछ दूरी पर खाईं में बाइक भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया। जानकारी होने पर स्वजन अस्पताल पहुंच गए।

    यह भी पढ़ें- रायबरेली में PNG पाइपलाइन बिछाने के काम पर रोक, लापरवाही करने पर जलकल विभाग सख्त

    स्वजन ने हादसे में मौत होने की आशंका व्यक्त की है। फूल सिंह अविवाहित थे, पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हादसे में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी