हरदोई का युवक बना साइबर ठगी का शिकार, जालसाजों ने खाते से पांच बार में निकाले 3.64 लाख
हरदोई में एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने पांच बार में 3.64 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद साइबर सेल ने 2.69 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं और पुलिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
हरदोई में युवक के खाते से 3.64 लाख रुपये की ठगी।
साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद 2.69 लाख रुपये होल्ड।
पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
जागरण संवाददाता, हरदोई। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर ठग ने एक युवक के खाते से पांच बार में 3.64 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने 2.69 रुपये होल्ड करा दिए हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
शहर के मुहल्ला सरायं थाेक पश्चिमी के इरफान ने बताया कि उसका यूको बैंक में बचत खाता है। खाते में 3.64 लाख रुपये जमा किए थे। 31 जुलाई की शाम साइबर ठग ने खाते से 3.64 लाख रुपये ले लिए। ठगों ने पांच बार में यह रुपये ट्रांसफर किए।
मोबाइल पर लगातार रुपये निकलने के संदेश आए तो पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद साइबर सेल टीम ने त्वरित संज्ञान लिया। टीम ने ठगों के द्वारा ट्रांसफर किए गए 2.69 लाख रुपये कोटक महिंद्रा के एक खाते में होल्ड करा दिए।
वहीं पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर रुपये वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि किसी अंजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंक से संबंधी जानकारी साझा न करें। इसके अलावा व्हाट्सअप पर आए लिंक पर क्लिक करने से बचें, जरा सी लापरवाही बरतने पर साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।