Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई: खोई पहचान वापस पाने को तैयार इमली रोड, डीएम की पहल पर रोपे गए 102 पौधे

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:58 PM (GMT+05:30)

    जिलाधिकारी के निर्देश पर हरदोई की ऐतिहासिक इमली रोड पर 102 इमली के पौधे लगाए गए हैं। यह पहल मार्ग की खोई हुई पहचान को फिर से जीवंत करने और हरियाली लान ...और पढ़ें

    इमली रोड पर लगाए गए 102 पौधे।

    इमली रोड पर लगाए गए 102 पौधे।

    HighLights

    1. जिलाधिकारी के निर्देश पर इमली रोड पर पौधे लगाए गए।

    2. ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित करने के लिए 102 इमली के पौधे रोपे।

    3. पौधों की सुरक्षा हेतु आयरनगार्ड व श्रमिक तैनात किए गए।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। ऐतिहासिक इमली रोड की पहचान को फिर से जीवंत करने की पहल शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर रेलवेगंज-सांडी चुंगी मार्ग पर 102 इमली के पौधे लगाए गए हैं, जिससे वर्षों पुरानी पहचान दोबारा कायम हो सके। रेलवेगंज से सांडी चुंगी तक के मार्ग को पहले इमली रोड के नाम से जाना जाता था।

    समय के साथ पुराने इमली के पेड़ सूख गए या आंधी-तूफान में गिर गए, जिससे मार्ग पर इमली के वृक्षों का अस्तित्व समाप्त हो गया था। हालांकि इसकी पहचान आज भी इमली रोड के नाम से बनी हुई है। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखने के लिए वर्षाकाल 2026 में रेलवेगंज-सांडी चुंगी मार्ग के दोनों किनारों पर इमली के पौधों का रोपण कराया गया।

    सामाजिक वानिकी वन एवं वन्य जीव प्रभाग हरदोई द्वारा वन जमा योजना के अंतर्गत करीब पांच से छह फीट ऊंचाई वाले 102 स्वस्थ इमली के पौधे लगाए गए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए आयरनगार्ड लगाए गए हैं। साथ ही देखरेख, सिंचाई और संरक्षण के लिए सुरक्षा श्रमिकों की व्यवस्था की गई है।

    प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि इमली रोड पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा अपने पौधों की तरह करें, ताकि यह मार्ग आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और पुरानी विरासत की पहचान बना रहे।

    यह भी पढ़ें- हरदोई: गंगा में डूबे दो युवकों में से एक का शव पांच दिन बाद मिला, दूसरे की तलाश अभी भी जारी

    खबरें और भी