यूपी में अब CM डैशबोर्ड से होगी तालाब निर्माण की सीधी मॉनिटरिंग, उपायुक्त ने बीडीओ को दिए कड़े निर्देश
हरदोई में तालाब निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों की निगरानी अब सीधे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से की जाएगी। उपायुक्त श्रम रोजगार ने सभी बीडीओ और कार्यक्रम अधि ...और पढ़ें

HighLights
तालाब कार्यों की निगरानी अब मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से होगी।
बीडीओ को समय पर रिपोर्ट भेजने के सख्त निर्देश।
मनरेगा पोर्टल पर डेटा की कमी के कारण नया प्रारूप।
जागरण संवाददाता, हरदोई। तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों की निगरानी अब मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के जरिए होगी। इसके लिए उपायुक्त श्रम रोजगार ने सभी बीडीओ और कार्यक्रम अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में समय से रिपोर्ट भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं।
जिले में मनरेगा से कराए जा रहे तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति अब सीधे सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज होगी। उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष कुमार सिंह ने आयुक्त ग्राम्य विकास के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि मनरेगा पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में आंकड़े उपलब्ध न होने के कारण विकास खंड स्तर से अलग प्रारूप पर सूचनाएं जुटाई जाएंगी।
निर्धारित प्रारूप में पिछले वित्तीय वर्ष तक निर्मित और जीर्णोद्धार किए गए तालाबों की संख्या, चालू वित्तीय वर्ष का लक्ष्य, लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण कार्य, निर्माणाधीन तालाब, पौधारोपण वाले तालाब तथा नियमित रखरखाव वाले जलाशयों का विवरण देना होगा। सभी अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में जुलाई तक (अप्रैल, मई, जून और जुलाई) की प्रगति तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा, अब प्रदेश के हर ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र
इसके बाद प्रत्येक माह की 20 तारीख तक सभी बीडीओ को अपनी रिपोर्ट मनरेगा सेल, हरदोई भेजनी होगी। इन रिपोर्टों का संकलन कर प्रत्येक माह 24 तारीख तक आयुक्त, ग्राम्य विकास को भेजा जाएगा। अधिकारियों को समयबद्ध और सटीक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।