हरदोई में 24 घंटे के भीतर तीन मौतों से हड़कंप, फंदे से लटके मिले विवाहिता समेत तीन के शव
हरदोई में 24 घंटे के भीतर हरियावां, शाहाबाद और अतरौली थाना क्षेत्रों में एक विवाहिता सहित तीन लोगों के शव फंदे से लटके मिले हैं। एक मामले में मायके पक ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
हरदोई में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की मौत।
एक विवाहिता सहित तीन शव फंदे से लटके मिले।
एक मामले में पति पर हत्या का गंभीर आरोप।
जागरण संवाददाता, हरदोई। आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार देर शाम से बुधवार के बीच हरियावां, शाहाबाद और अतरौली थाना क्षेत्रों में एक विवाहिता समेत तीन लोगों के शव फंदे से लटके मिले। हरियावां में हुई घटना में मायके पक्ष ने पति पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पहली घटना हरियावां के ग्राम बसोहा की है।
लखीमपुर के मूड़ा खालसा निवासी राधा की शादी 21 अप्रैल 2025 को बसोहा निवासी नीरज के साथ हुई थी। मंगलवार शाम राधा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता रामविलास ने आरोप लगाया कि शराब के आदी दामाद नीरज ने मारपीट कर बेटी की हत्या की और शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही राधा ने सावन पर्व के लिए मां से साड़ी मंगवाई थी।
दूसरी घटना शाहाबाद के ग्राम ककरघटा की है, जहां बुधवार सुबह सपना नाम की महिला का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार, पति से हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने किसी अन्य आरोप से इनकार किया है।
तीसरी घटना अतरौली के ग्राम हिरईखेड़ा की है, जहां 26 वर्षीय सर्वेश का शव मंगलवार रात गमछे के सहारे लटकता मिला। मां गुलाबा ने बताया कि तीन साल पहले पत्नी से अलग होने के बाद से सर्वेश मानसिक तनाव में था।