प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक बीमा करा सकेंगे किसान
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। ...और पढ़ें

फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि में हुई बढ़ोतरी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरदोई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन में किसानों को राहत दी गई है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
अब गैर ऋणी किसान 14 अगस्त तक व ऋणी किसान 31 अगस्त तक अपनी फसलों का बीमा करा सकेंगे। पहले फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बाजरा, मूंगफली, ज्वार, मक्का, धान, तिल एवं उर्द आदि फसलों में शामिल किया गया है। इन फसलों को दैवीय आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के लिए ऋणी और गैर ऋणी दोनों प्रकार के किसानों को किया गया है।
उप निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय कर्मचारियों, बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों, विकासखंड एवं तहसील स्तर के कोआर्डिनेटरों तथा संबंधित बैंकों और जनसुविधा केंद्र संचालकों को योजना का प्रचार प्रसार कराने को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि किसान निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फसलों का बीमा करा लें, जिससे प्राकृतिक आपदा की स्थिति में फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिल सके और किसानों की आय को स्थिर रखने में सहायता मिले। फसल बीमा से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क किया जा सकता है।