Ganga Expressway LIVE: पीएम मोदी बोले- सपाई महिला विरोधी हैं, हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण
Ganga Expressway Inauguration LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरदोई पहुंचकर 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया।

Ganga Expressway: पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/हरदोई। Ganga Expressway Inauguration LIVE | पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज (29 अप्रैल) प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। हरदोई के मल्लावां में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण किया।
(Ganga Expressway) गंगा एक्सप्रेसवे न केवल प्रदेश के 12 जिलों और 519 गांवों को आपस में जोड़ेगा, बल्कि 12 औद्योगिक गलियारों (इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लाजिस्टिक क्लस्टर) के जरिये यूपी की अर्थव्यवस्था की धुरी साबित होगा।
मां गंगा के नाम पर है गंगा एक्सप्रेसवे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'यह एक्सप्रेसवे मां गंगा के नाम पर है। इसमें विकास का विजन और हमारी विरासत के भी दर्शन है। जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा।'
पहले माफिया राज था, अब विकास की नई गाथा- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया, जिसमें उन्होंने एक्सप्रेसवे को यूपी की प्रगति, रोजगार और आस्था का प्रतीक बताया। कहा कि पहले माफिया राज था, आज विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।
'यूपी के विकास की नई लाइफलाइन है गंगा एक्सप्रेसवे'
पीएम मोदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास की नई लाइफलाइन है। इससे यूपी के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
मां गंगा के वरदान का आशीर्वाद है गंगा एक्सप्रेसवे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मैं मानता हूं कि उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस-वे का ये वरदान भी स्वयं मां गंगा का ही आशीर्वाद है। अब आप कुछ ही घंटों में संगम तक पहुंच सकते हैं, साथ ही काशी में बाबा के दर्शन भी कर सकते हैं और वापस भी आ सकते हैं। जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से उत्तर प्रदेश और इस देश की जीवन रेखा रही हैं, आधुनिक प्रगति के इस युग में, उनके करीब से गुजरने वाला ये एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई जीवन रेखा बनेगा।''
यूपी अब ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बन रहा- मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू राज्य कहा जाता था, वही उत्तर प्रदेश अब ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूपी में अपार संभावनाएं हैं, देश की इतनी बड़ी युवा आबादी का सामर्थ्य यूपी के पास है और हम इस ताकत का इस्तेमाल यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में कर रहे हैं।"
#WATCH हरदोई, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था, वही उत्तर प्रदेश आज एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। यूपी के पास असीम क्षमता है, देश की इतनी बड़ी युवा आबादी का पोटेंशियल यूपी के पास है, इस ताकत का… pic.twitter.com/0KVRWqo1Ow
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
पीएम ने सपा पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ना सिर्फ विकास विरोधी है, बल्कि नारी विरोधी भी है। हाल के दिनों में देश ने एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का महिला विरोधी चेहरा देखा है। केंद्र की एनडीए सरकार महिला आरक्षण विधेयक संशोधन लेकर आई थी। यदि यह संशोधन पारित हो जाता, तो महिलाओं को 2029 के चुनावों से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में आरक्षण मिल जाता, लेकिन समाजवादी पार्टी ने इस संशोधन के ख़िलाफ़ वोट किया।

पीएम मोदी ने जनता का किया अभिवादन
संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। भीड़ का बड़ा उत्साह दिखाई दिया। पीएम ने भी हाथ उठाकर जनता का अभिवादन स्वीकर किया।
गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास के जिलों को होगा फायदा- मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वी यूपी में उनके आसपास के दूसरे जिलों में गंगा एक्सप्रेस से लोगों का जीवन बदलेगा, क्योंकि इन क्षेत्रों को गंगा जी और उनकी सहायक नदियों की उपजाऊ मिट्टी का वरदान मिला, लेकिन पहले की सरकारों ने जिस तरह किसानों की अपेक्षा की।
गंगा एक्सप्रेसवे से युवाओं को मिलेगा रोजगार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे की वजह से प्रदेश के सभी 12 जनपदों में नए उद्योग आएंगे। अलग-अलग सेक्टर जैसे फार्मा टेक्सटाइल आदि होंगे। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर में तैयार होंगे।
यूपी में हजारों-करोड़ों का हो रहा निवेश- मोदी
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि यूपी में हजारों-करोड़ों रुपये का निवेश हो रहा है। नए उद्योग और कारखाने लगेंगे, तो आर्थिक प्रगति के दरवाजे खुलेंगे। युवाओं को नए रोजगार मिलेंगे। इसी विजन पर बीते वर्षों में भाजपा सरकार में काम हुआ।
'यूपी को एक छोर से दूसरी छोर से जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे'
पीएम ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे यूपी को एक ओर से दूसरे छोर तक जोड़ेगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर की संभावनाओं को आसान बनाएगा।

किसानों की बढ़ेगी आय- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पहले किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिलता था। अब सारी चीजों का समाधान हुआ। गंगा एक्सप्रेसवे से कम समय में बड़े बाजारों तक पहुंच मिलेगी। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।
नए सपनों का गेटवे है गंगा एक्सप्रेसवे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी के एक्सप्रेसवे से ज्यादा कुछ की रफ्तार है, तो वह उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार है।
Speaking at the inauguration of the Ganga Expressway in Hardoi. This transformative infrastructure project will boost connectivity and drive progress across Uttar Pradesh. https://t.co/UoFCdwSRmO
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2026
पीएम मोदी बोले- हरिद्वार से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे
पीएम मोदी ने कहा कि जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा।
#WATCH हरदोई, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक ओर गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा हुआ है तो साथ ही इसके विस्तार की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। जल्द ही गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा।" pic.twitter.com/qrK0lMuKdr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। एक लाख से ज्यादा लोग इसके साक्षी बने। इस दौरान सीएम योगी भी मंच पर मौजूद रहे।
Ganga Expressway LIVE: पीएम मोदी ने किया पौधरोपण
हरदोई पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पौधारोपण किया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर हरदोई में हेलीपैड उतरा
प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बने हेलीपैड उतर गया है। मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल और अन्य मंत्री प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद पीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
पीएम के आगमन से लोगों में उत्साह
गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने आ रहे प्रधानमंत्री को लेकर लोगों में उत्साह है। भीषण गर्मी के बाद भी लोग उमड़ रहे हैं।
हरदोई में सांस्कृतिक आयोजन ने मन मोहा
गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण में हर चेहरे पर उत्साह है। आयोजन में सांस्कृतिक मंच से गंगा आरती ने माहौल को आस्था में सराबोर कर दिया। हरदोई के साथ-साथ उन्नाव और कन्नौज, शाहजहानपुर से भी भारी संख्या में भीड़ आई है।

Ganga Expressway Launch: बिना रुके होगा वाहनों का प्रवेश
गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल टेक्स का अत्याधुनिक एमएलएफएफ (मल्टी लेन फ्री फ्लो) तकनीक युक्त सिस्टम स्थापित किया गया है। जिसकी मदद से वाहनों को प्रवेश करते समय ठहरने की जरूरत नहीं है। दौड़ते हुए ही यह सिस्टम वाहनों को स्कैन करके उनकी इंट्री कर लेगा।
मेरठ में Ganga Expressway पर कहां से होगी एंट्री ?
मेरठ से गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश मेरठ-गढ़-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग के किमी 16 से मिलेगा। यह प्रवेश स्थल खरखौदा से पहले गांव बिजौली में है। गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश और निकास के लिए बुलंदशहर हाईवे के दोनों ओर मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं।
वायु सेना की ताकत बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे पश्चिम से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के नागरिकों का सफर आसान बनाने के साथ-साथ भारतीय वायु सेना की ताकत भी बनेगा। एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर के जलालाबाद में 3.5 किलोमीटर की हवाई पट्टी का भी निर्माण किया गया है। आपातकालीन स्थिति व युद्ध होने पर रणनीतिक तौर पर यह हवाई पट्टी लड़ाकू विमानों के उतरने व उड़ान भरने के रूप में इस्तेमाल की जाएगी।
Ganga Expressway का क्या है रूट मैप?
594 KM लंबा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत 12 जिलों को जोड़ता है। 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ जिले के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज जिले के जूदापुर गांव तक जाता है।
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 36,230 करोड़ रुपये खर्च
594 किलोमीटर के गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण पर सरकार ने 36,230 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यूपीडा ने इसके निर्माण के लिए 7550.42 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है।
2021 में गंगा एक्सप्रेसवे का शुरू हुआ था निर्माण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को गंगा एक्सप्रेसवे का नींव का पत्थर रखा था। इसके बाद उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने दिसंबर 2022 में इसका निर्माण शुरू कराया था।
गंगा एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। थोड़ी देर में पीएम मोदी हरदोई पहुंचकर 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत
594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों और 500 से अधिक गांवों को जोड़ते हुए कनेक्टिविटी, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। रात के समय लड़ाकू विमानों की लैंडिंग हो सकती है। जगह-जगह पर एंबुलेंस और ट्रामा सेंटर बनेंगे।
पीएम मोदी के स्वागत को हेलीपैड पर पहुंचे सीएम योगी
गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री मोदी पहुंचने वाले हैं। मंच पर सभी मंत्री और सांसद पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हेलीपैड पर सीएम योगी पहुंचे हैं।
-1777442636783.jpeg)
Ganga Expressway Launch: पीएम के आने को लेकर लोगों में भारी उत्साह
मल्लावां में गंगा एक्सप्रेस वे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री के आने से पहले लोग नारे लगाते हुए पंडाल स्थल पर पहुंच रहे हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्र के लिए कुछ और कर जाएंगे।

थोड़ी देर पहले वाराणसी से हरदोई के लिए पीएम मोदी रवाना
पीएम मोदी थोड़ी देर पहले वाराणसी से हरदोई के लिए रवाना हुए। कुछ देर बाद उनके हरदोई पहुंचने का अनुमान है। एक्सप्रेसवे पर बनाए गए हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
सीएम योगी मंच पर पहुंचे, अन्य नेता भी रहेंगे मौजूद
गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए सीएम योगी मंच पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Ganga Expressway LIVE: हरदोई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण पीएम मोदी थोड़ी देर में करने वाले हैं। भव्य कार्यक्रम को लेकर हरदोई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
प्रमुख चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
Ganga Expressway Opening Ceremony Live: एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस लेन को बंद कर दिया गया है और सिर्फ अधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभा स्थल और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राघौपुर रोड पर कई स्थानों पर बैरियर लगाए जा रहे हैं।
आयोजन स्थल के लिए 1100 किसानों से ली गई जमीन
करीब 144 हेक्टेयर भूमि पर बनाए गए इस आयोजन स्थल के लिए 1100 किसानों से जमीन ली गई है। पार्किंग के लिए राघौपुर रोड के दोनों ओर बड़े स्थल तैयार किए गए हैं।
Ganga Expressway Inauguration: दो लाख लोगों के लिए इंतजाम
गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का समारोह मल्लावां के पास बंदीपुर-कल्याणपुर में हो रहा है। कार्यक्रम स्थल पर दो लाख लोगों के लिए भव्य मंच, पंडाल, कूलर, पंखे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
थोड़ी देर में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए हरदोई में मंच को फूलों से सजाया गया है। पीएम मोदी थोड़ी देर में उद्घाटन करने वाले हैं। मंच पर सीएम योगी पहुंच गए हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे पर कितना खर्च आया?
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब 37 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से दिल्ली-एनसीआर और हापुड़ से प्रयागराज की यात्रा अब बेहद आसान हो जाएगी।
गंगा एक्सप्रेसवे Modern Facilities: आधुनिक सुविधाओं से लैस एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे को आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। इसमें स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, आपातकालीन सेवाएं, कैमरा निगरानी और एयरस्ट्रिप जैसी सुविधाएं शामिल हैं। शाहजहांपुर में बने 3.5 किमी लंबे रनवे पर आपात स्थिति में लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे।
Ganga Expressway से औद्योगिक और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ यात्रियों की दूरी को ही कम नहीं करेगा यह रोजगार के अनेक अवसर भी मुहैया कराएगा। इसे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। इसके किनारे 12 औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित करने की योजना है, जिनमें लगभग 47,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।
Ganga Expressway: मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे का होगा सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात देंगे। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज की दूरी को 5-6 घंटे में तय करेगा और इसमें देश का पहला ट्रॉमा सेंटर भी होगा।
Ganga Expressway Routes: दिल्ली-NCR को मिलेगा सीधा लाभ
गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और हरियाणा के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन क्षेत्रों से प्रयागराज पहुंचना पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान और कम समय में संभव होगा। अब लोगों को लंबी और थकाऊ यात्रा से छुटकारा मिलेगा, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।
औद्योगिक गलियारे में निवेश पर छूट और प्रोत्साहन
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थापित हो रहे औद्योगिक गलियारे (इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लाजिस्टिक क्लस्टर) में निवेशकों को निवेश पर स्टांप ड्यूटी में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
गंगा एक्सप्रेसवे से किसानों को होगा फायदा
प्रदेश की विकास रफ्तार में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक तेज सड़क नहीं, बल्कि एक नई आर्थिक पहचान बनने जा रहा है। इस सड़क परियोजना से प्रयागराज के बीच सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ कृषि, वाणिज्य, पर्यटन व उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
Ganga Expressway Launch: टोल प्लाजा और अत्याधुनिक तकनीक (MLFF)
मेरठ से बदायूं के बीच तैयार किए गए 130 किलोमीटर लंबे प्रथम चरण (पैकेज-1) में कुल सात टोल और रैंप प्लाजा स्थापित किए गए हैं। इन स्थानों से वाहन एक्सप्रेसवे पर आसानी से चढ़ और उतर सकेंगे। यदि मेरठ से प्रयागराज तक की कुल दूरी की बात करें, तो पूरे मार्ग पर 12 टोल प्लाजा बनाए गए हैं।
Ganga Expressway LIVE: गंगा एक्सप्रेसवे कुल चार पैकेज में विभाजित
गंगा एक्सप्रेसवे कुल चार पैकेज में विभाजित है। पहला पैकेज मेरठ से बदायूं तक 130 किमी लंबा है। जिसका निर्माण और संचालन मैसर्स आइआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। जबकि इससे आगे के तीन पैकेज अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पास है।
Ganga Expressway Inauguration LIVE: पूर्वी-पश्चिमी के लोगों में खुशी
पूर्व और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जुड़ने के साथ ही बुलंदशहर में विकास की इबारत गंगा एक्सप्रेस-वे लिखेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे औद्योगिक काॅरिडोर से रोजगार सृजन होगा।
छोटे कस्बों में विकास की उम्मीद जगी
एक्सप्रेस-वे के आसपास जमीन की मांग तेजी से बढ़ रही है। छोटे कस्बों और गांवों में होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप और गोदाम जैसी सुविधाओं का विकास होने की उम्मीद है। इससे न केवल निवेश बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर आय के नए स्रोत भी बनेंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे पर रात में भी उतर सकते हैं विमान
यह देश का पहला एक्सप्रेसवे है, जहां रात्रि व आपातकालीन स्थिति में लड़ाकू विमान लैंड कर सकते हैं। मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर डांडू तक जाने वाला यह 594 किमी लंबा मार्ग पश्चिमी यूपी को सीधे पूर्वी छोर से जोड़ देगा।
Ganga Expressway से उद्योगों को मिलेगा नया आयाम
गंगा एक्सप्रेसवे से पश्चिम से पूर्व तक आवागमन आसान हो सकेगा। साथ ही कारोबारियों और व्यापारियों को आने-जाने में समय की बचत होगी। वहीं माल भी शीघ्रता से पहुंच सकेगा।
हर एक किलोमाटर पर लगाए गए CCTV कैमरे
गंगा एक्सप्रेसवे पर हर एक किलोमीटर पर कैमरों को भी लगाया गया है। इस एक्सप्रेस वे पर वाहनों की अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इससे तेज वाहन चलाने पर चालान और कार्रवाई की जा सकती है।
Ganga Expressway पर सुरक्षा का रखा गया ध्यान
गंगा एक्सप्रेस वे पर वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जगह जगह पर रंबल स्ट्रिप्स को बनाया गया है, जिससे अगर वाहन चलाते हुए ड्राइवर को नींद आ जाए तो गाड़ी में कंपन हो और ड्राइवर सतर्क हो जाए। इस तरह से हादसों को कम करने की कोशिश की गई है।
गंगा एक्सप्रेसवे का सुबह 11 बजे होगा लोकार्पण
Ganga Expressway Opening Ceremony Live: सुबह 11 बजे पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे।
Ganga Expressway को जल्द किया जाएगा 8 लेन
गंगा एक्सप्रेसवे को फिलहाल के लिए छह लेन का बनाया गया है, लेकिन भविष्य में इसे बढ़ाकर आठ लेन तक किया जा सकता है।
Ganga Expressway Toll Tax: चालकों को कितना देना होगा टोल?
गंगा एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर चालकों को गंगा एक्सप्रेसवे पर चलने के लिए प्रति किलोमीटर 1.28 रुपये का टोल देना होगा। वहीं कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर टोल दर निर्धारित की गई है।
Ganga Expressway पर कार-बस का कितना लगेगा टोल? 10 प्वाइंट में समझिए इसकी खासियत
Ganga Expressway News LIVE: बुलंदशहर में होगा LIVE प्रसारण
हरदोई से गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण का सजीव प्रसारण बुलंदशहर के स्याना स्थित लाडपुर गांव में दिखाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर 5000 लोगों के लिए बैठने, कूलर और पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
Ganga Expressway LIVE: क्या है खासियत?
594 KM लंबे इस एक्सप्रेस वे पर 457 अंडरपास, 76 बड़े पुल, 21 अन्य पुल और चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। सुरक्षित यात्रा के लिए इस एक्सप्रेस वे पर भी कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे वाहनों की स्पीड को कंट्रोल किया जा सकेगा।
पौने दो घंटे हरदोई में रहेंगे पीएम मोदी
करीब पौने दो घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। लोकार्पण समारोह में डेढ़ लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।
Ganga Expressway Connected Cities: किन जिलों को मिलेगा फायदा?
गंगा एक्सप्रेस वे की शुरुआत मेरठ से होगी और यह प्रयागराज तक जाएगा। इस बीच हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल होंगे। यानी यूपी के 12 जिलों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।
Ganga Expressway की कितनी है लंबाई?
इस एक्सप्रेस वे की खासियत की बात करें तो इसकी लंबाई 594 किलोमीटर की है। इतनी दूरी में यह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी यूपी के साथ जोड़ता है। इस बीच उत्तर प्रदेश के 12 जिले एकसाथ जुड़ जाएंगे।
Ganga Expressway LIVE: कार्यक्रम स्थल पर है खास इंतजाम
गर्मी को देखते हुए पंडाल में 700 कूलर और 2000 पंखे लगाए गए हैं। इसके अलावा 200 मोबाइल शौचालय और 500 पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंच और आसपास 30 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं, जिससे दूर बैठे लोग भी कार्यक्रम को देख सकेंगे।
Ganga Expressway Live Updates: हेलिपैड पर टच एंड गो का किया रिहर्सल
प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग को लेकर हेलिपैड पर टच एंड गो का रिहर्सल किया गया। सोमवार को सुबह और दोपहर दो बार अलग-अलग हेलीकाप्टरों से अभ्यास किया गया। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस लेन को बंद कर दिया गया है और सिर्फ अधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।