Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1.80 करोड़ के 30 CCTV कैमरे करेंगे निगरानी, डीएम अतुल वत्स की पहल पर हाथरस होगा सुरक्षित

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 01:12 PM (IST)

    हाथरस शहर में डीएम अतुल वत्स की पहल पर 1.80 करोड़ रुपये की लागत से 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर पालिका ने शहर के 30 प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर ...और पढ़ें

    हाथरस जिला।

    हाथरस जिला।

    HighLights

    1. हाथरस में 30 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव।

    2. डीएम अतुल वत्स की पहल पर नगर पालिका ने भेजा।

    3. 1.80 करोड़ रुपये की लागत से शहर की निगरानी।

    जागरण संवाददाता, हाथरस। बड़े शहरों की तर्ज पर हाथरस शहर में भी सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ने पहले शहर का सर्वे किया और फिर शहर के 30 ऐसे तिराहे और चौराहे के अलावा मुख्य बाजारों को चिन्हित किया जहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखना बेहद जरूरी है।

    सीसीटीवी कैमरे लग जाने से पूरे शहर की निगरानी के साथ अवांछनीय तत्वों को कैद करने के साथ गतिविधियां भी कैमरों की जद में होंगी। इसके अलावा प्रमुख बाजारों में साफ- सफाई व्यवस्था पर कैमरों के जरिए नजर रखी जा सकेगी।

    शहर भर में निगरानी रखेंगे 1.80 करोड़ के 30 सीसीटीवी कैमरे

    डीएम अतुल वत्स कई बार शहर का भ्रमण कर चुके हैं। भ्रमण के बाद उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर सर्वे करें और चिन्हित करें कि कहां कहां सीसीटीवी कैमरों की जरूरत हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन संगठित गिरोह माफिया घोषित, गौकशी नशा तस्करी और लूटपाट पर कसा शिकंजा

    डीएम अतुल वत्स की पहल पर नगर पालिका ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भिजवाया

    नगर पालिका की टीम ने शहर के चौराहे और तिराहे के साथ प्रमुख बाजारों समेत 30 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया और शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया। अब संभावना जताई जा रही है कि सेफ सिटी परियोजना के तहत शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी के बाद शहर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछ जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 220 KG एक्सपायर सरसों तेल फिंकवाया; दूषित मिठाइयां कराईं नष्ट

    यहां प्रस्तावित हैं सीसीटीवी कैमरे

    तालाब चौराहा, सासनी गेट चौराहा बड़ा, सारानी गेट चौराहा छोटा, गुडिहाई बाजार, सराफा बाजार, चूना डड़ा, घंटाघर, रामलीला गेट, बांस की मंडी चौराहा, बस स्टैंड, नवीपुर चौराहा, पॉलिटेक्निक, गिजरौली चौराहा, नयागंज चौराहा, चामड़ गेट चौराहा, जामा मस्जिद चौराहा, घास की मंडी चौराहा, मेंडू गेट चौराहा, गांधी चौक, आंडेककर चौक, तहसील के पास, हतीसा पुल के नीचे, इगलास अड्डा, इगलास बाईपास, जलेसर रोड चौराहा, नगला भूस, नगला उम्मेद, बिजली मिल चौराहा, गणेश गंज चौराहा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय।

    सेफ सिटी परियोजना के तहत नगर में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही सीसीटीवी लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।

    -

    रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका हाथरस।