विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में स्वदेशी लाइटों से जगमगाएगी दिवाली, चीनी झालरों को कहा बाय बाय

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:58 PM (IST)

हाथरस के बाजारों में दीपावली के लिए लाइटों का बाजार चमक उठा है, जहां ग्राहक चीनी झालरों से दूरी बनाकर ...और पढ़ें

बाजार में स्वदेशी झालरें।

बाजार में स्वदेशी झालरें।

HighLights

  1. हाथरस में दीपावली के लिए लाइटों का बाजार गुलजार

  2. ग्राहक चीनी झालरों से दूरी बनाकर स्वदेशी को प्राथमिकता

  3. तिरंगा और हैंगिंग लाइटें बनीं मुख्य आकर्षण

जागरण संवाददाता,हाथरस। दीपावली के नजदीक आते ही लाइट का बाजार भी चमकने लगा है। घरों को सजाने के लिए रंग बिरंगी लाइटाें का अलग ही क्रेज है। सजावट में लाइटिंग सबसे प्रमुख होती है। इस पर दिल खोलकर खर्च किया जा रहा है। चाइनीज झालराें से लोग दूरी बना रहे हैं। स्वदेशी सामान की अधिक खरीदारी हो रही है। इस बार तिरंगा लाइट, हैंगिग लाइट सहित अन्य आइटम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
दीपावली को लेकर बाजारों में ग्राहक खरीदारी के लिए सुबह से ही निकलने लगते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक सुबह आते हैं और दोपहर तक खरीदारी करके चले जाते हैं। दोपहर से रात तक शहर व आसपास के ग्राहकों द्वारा खरीदारी की जा रही है।

50 रुपये से 500 रुपये तक में मिल रही रंग बिरंगी झालर

रंग पेंट व खान पान के सामान के साथ अब सबसे अधिक खरीदारी घर व प्रतिष्ठानों को जगमग करने वाले सामान की की जा रही है। इसमें रंग बिरंगी झालर, तिरंगा लाइट, ट्रीलाइट, डिस्को लाइट सहित अन्य शामिल हैं। लाइटिंग के सामान की सबसे अधिक दुकान कमला बाजार, घंटाघर, सादाबाद गेट, नयागंज, मुरसान गेट बाजारों में हैं। दुकानदार मनोज बताते हैं कि लाइटिंग का सामान एक माह पहले ही दिल्ली व अन्य शहरों से लाकर रख लिया था। अब तो उसकी बिक्री की जा रही है।

100 रुपये से एक हजार रुपये तक मिल रही तिरंगा झालर

बाजार में रंग बिरंगी झालर, एलईडी बल्व, घूमने वाली लाइट सहित तरह तरह की लाइटों से भरा पड़ा है। दुकाने पर जगमग होती यह लाइट ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। लाइट 50 रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक हैं। दुकानदार शिवम बताते हैं कि सबसे अधिक रंग बिरंगी झालर, तिरंगा लाइट, एलईडी बल्व की खरीदारी हो रही है। लाइटवाले दीपक, झूमर व अन्य लाइट भी पसंद की जा रही हैं।

लाइट, कीमत रुपये में

  • मिरर लाइट, 1000-2000
  • हैंगिंग लाइट, 500- 2000
  • झालर, 50- 500
  • झूमर, 500- 10000

यह भी पढ़ें- हाथरस में आलू की खेती पर संकट: 25% रकबा घटा, सरकारी बीज केंद्रों पर सन्नाटा

यह भी पढ़ें- यूपी में मुफ्त राशन की अवधि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा लाभ

बाजार में लाइट की की खरीदारी की जा रही है। घरों को सजाने के लिए रंग बिरंगी लाइट बहुत जरूरी है। इस बार चाइनीज आइटमों से दूरी बनाई है। स्वदेशी ही खरीद रहे हैं।

-

संजय कुमार, ग्राहक

रंग बिरंगी लाइट के साथ झालर, झूमर सहित तरह तरह की आकर्षक लाइट बाजार में हैं। इनकी बिक्री उचित कीमत पर की जा रही है। स्वदेशी व टिकाऊ आइटम ही दुकान में रखे हैं।

-

संजय जैन, दुकानदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।