Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मिक्की माउस की ड्रेस में प्लेटफॉर्म पर बना रहे थे रील, हाथरस RPF के आते ही आ गई रीलबाजों की 'आफत'

    Updated: Tue, 12 May 2026 02:21 PM (IST)

    हाथरस जंक्शन पर राजधानी और शताब्दी ट्रेनों के आगमन के दौरान रेलवे ट्रैक के पास वीडियो बना रहे तीन युवकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ रेलवे ...और पढ़ें

    हाथरस जंक्शन पर राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस के आवागमन के दौरान वीडियो बनाते मिक्की माउस में युवक। सौ. से आरपीएफ

    हाथरस जंक्शन पर राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस के आवागमन के दौरान वीडियो बनाते मिक्की माउस में युवक। सौ. से आरपीएफ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हाथरस। रेलवे स्टेशन व उसके आसपास वीडियो व रील बनाने वालों पर अब शिकंजा कसा जाने लगा है। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर राजधानी व शताब्दी ट्रेनों के आवागमन के दौरान वीडियो बनाते हुए तीन युवकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इनके विरुद्ध मामला दर्ज कर सख्ती दिखाई है। 

    तीन युवक रेलवे ट्रैक के पास बना रहे थे वीडियो

    रेलवे स्टेशन व रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने का चलन बढ़ता जा रहा है। यह कार्य अधिकतर इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने वाले कर रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती जा रही हैं। इसे रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी द्वारा चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसमें हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वीडियो बनाते हुए तीन युवकों को दबोच लिया।

    यह राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस के आवागमन के दौरान ट्रैक के सहारे जान जोखिम में डालकर वीडियो बना रहे थे। इतना ही नहीं रील के शौक में यह मिक्की माउस की ड्रेस में वीडियो बनाए जा रहे थे।

    reel hathras small

    हाथरस जंक्शन पर राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस के आवागमन के दौरान वीडियो बनाते मिक्की माउस में युवक। सौ. से आरपीएफ

    हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दबोचे

    पकड़े गए तीनो युवक सुमित, मोनू व देव निवासी वाहनपुर थाना हाथरस जंक्शन हैं। आरपीएफ ने पकड़े गए तीनों युवकों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

    आरपीएफ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अवैध रूप से रील बनाने वाले व मानव तस्करी करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पकड़े गए लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    ट्रेनों में जबरदस्ती पैसे मांगते हुए चार पकड़े

    मानव तस्करी रोकने के लिए आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चला रखा है। इसमें आरपीएफ ने दिल्ली-टूंडला पैसेंजर सहित विभिन्न ट्रेनों में अवैध रूप से यात्रियों से पैसे मांगते हुए दो किन्नर व दो महिलाओं को पकड़ लिया। इनमें अनमोल गुरु पिंकी, प्रिया निवासी भुजपुरा अलीगढ़ और ममता पत्नी साेनू व दुर्गा पत्नी सुधीर शामिल हैं। चारों के विरुद्ध आरपीएफ ने विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसेगा न्यू आगरा: 44 गांवों की जमीन पर बनेंगे 14 लाख घर, 10 लाख को मिलेगा रोजगार

    यह भी पढ़ें- हाथरस में 100 करोड़ से बनेगा नया बाईपास, 12 KM लंबे रास्ते पर बनेगा रेलवे ब्रिज; DM की पहल रंग लाई