Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस: फिरोजाबाद के डायल 112 पुलिसकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, बीमार मां को देखकर लौट रहे थे

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:47 PM (IST)

    फिरोजाबाद में डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी सोनवीर सिंह की हाथरस जंक्शन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। वह अपनी बीमार मां को देखकर लौट रह ...और पढ़ें

    फाइल।

    फाइल।

    HighLights

    1. फिरोजाबाद के डायल 112 पुलिसकर्मी की ट्रेन से मृत्यु

    2. हादसा हाथरस जंक्शन के हतीसा क्षेत्र में हुआ

    3. बीमार मां को देखकर लौटते समय हुआ यह हादसा

    जागरण, संवाददाता, हाथरस। फिरोजाबाद में डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी की शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। हादसा हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हतीसा के पास हुआ। रविवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कार्रवाई की।

    मुरसान क्षेत्र के गांव नगला बाबू निवासी सोनवीर सिंह पुत्र बलबीर सिंह फिरोजाबाद में डायल 112 पर तैनात थे। स्वजन के अनुसार, उनकी मां मालती देवी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ हैं और आगरा के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। सोनवीर सिंह मां को देखकर गांव लौटे थे।

    hathras cop death

    फिरोजाबाद में डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु

    शनिवार शाम वह किसी कार्य से बाइक लेकर हाथरस की ओर आए थे। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हतीसा के पास वह रेलवे ट्रैक के किनारे रुके थे। इसी दौरान तेज गति से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। रविवार सुबह स्वजन को घटना की जानकारी मिली तो परिवार के लोग बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

    यह भी पढ़ें- आधार कार्ड में पता और मोबाइल नंबर अपडेट करना आसान, घर बैठे नए ऐप पर फॉलो करें ये स्टेप्स

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात

    सोनवीर सिंह अपने पीछे पत्नी लज्जावती, दो पुत्र, मां और अन्य स्वजन को छोड़ गए हैं। वह चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। घटना के बाद गांव नगला बाबू में शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

    खबरें और भी