स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में महिलाओं ने घेरा बिजलीघर, आगरा रोड पर लगाया जाम
हाथरस में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने बिजलीघर का घेराव किया और आगरा रोड पर जाम लगा दिया। प्रीपेड स्मार्ट मीटर से बिजली कटने और भीषण गर्मी में ...और पढ़ें

स्मार्ट प्रीप्रेड मीटर के विरोध में उतरीं महिलाएं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हाथरस। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। शनिवार को महिलाओं ने इसके विरोध में आरडी कॉलेज के पास स्थित बिजलीघर को घेर लिया। वहां जमकर नारेबाजी की।
वहां पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो उन्होंने आगरा रोड पर जाम लगा दिया। यहां पर विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
बिजली के स्मार्ट मीटर का लगातार हो रहा है विरोध
प्रीपेड स्मार्ट मीटर होने के बाद कट रही बिजली और आ रही बिजली को लेकर समस्याओं से नाराज थीं। जिले में करीब 1.21 लाख प्रीपेड मीटर हैं। इनमें बेलेंस शून्य होने से बिजली तुरंत कट जाती है। उसे ऑनलाइन लखनऊ से ही जोड़ा जाता। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं।
महिलाओं ने जाम लगा दिया, अधिकारियों ने समझाकर खुलवाया
इनमें नवीपुर, विभवनगर व आसपास की महिलाएं शामिल थीं। बाद में पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह महिलाओं काे समझाकर जाम खुलवाया। इसे लेकर आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा रहा। प्रशानिक अधिकारियों उन्हें विश्वास दिलाया है कि फिलहाल प्रीपेड मीटरों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे होने की जरूरत नहीं है।