अबान के जनाजे में शामिल होने जा रहे अतीक के बेटे अली की जालौन में रोकी गई गाड़ी, अंतिम समय में बदला रूट
माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा में उसके भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। झांसी-कानपुर हाईव ...और पढ़ें
HighLights
झांसी जेल से अतीक के बेटे अली को प्रयागराज ले जाया गया।
भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिली।
झांसी-कानपुर हाईवे पर छह वाहनों के काफिले में कड़ी सुरक्षा।
जागरण संवाददाता, उरई। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की झांसी जिले में हाईवे पर सड़क हादसे में गुरुवार को हुई मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी जेल में बंद उसके भाई को कड़ी सुरक्षा में लेकर शनिवार दोपहर झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते प्रयागराज के लिए पुलिस वैन निकल गई। इस बीच हाईवे किनारे पड़ने वाली सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया था।
दोपहर करीब 12:30 बजे अली को लेकर पुलिस कालपी के यमुना पुल को पार कर कानपुर की ओर निकल गई। माफिया अतीक अहमद का पुत्र अली अहमद झांसी जेल में बंद है।
अतीक के बेटे अली की गाड़ी को जालौन में थोड़ी देर के लिए रोका गया था।
— Abhinaw Tripathi (@AbhinawKTri) August 8, 2026
हालांकि कुछ देर बाद काफिला फिर आगे निकल गया।#virałpost pic.twitter.com/SB12gNa610
उससे मिलाई करने के लिए अली का भाई अबान अहमद गुरुवार की सुबह झांसी जा रहा था, इसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर झांसी जिले की सीमा में थाना क्षेत्र पूंछ में डिवाइडर से कार टकरा जाने के कारण उसकी मौत हो गई थी।
शुक्रवार देर शाम प्रयागराज पहुंचा शव
शुक्रवार की देर शाम उसका शव प्रयागराज पहुंच गया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को झांसी जेल में बंद अली अहमद को भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिल गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार अली को झांसी-खजुराहो हाईवे के रास्ते प्रयागराज ले जाया जाना था, लेकिन अंतिम समय में रूट बदल गया।
फिर झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते पुलिस वैन में अली को लेकर पूर्वाह्न 11:15 बजे छह गाड़ियों का काफिया जिले की सीमा में पहुंचा। सबसे पहले कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पहुंचने पर दो मिनट के लिए काफिला रुका और उससे वहां पिकेट पर तैनात सिपाही अलर्ट हो गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अबान की मौत के बाद जेल में बिलख उठा अतीक का बेटा अली, 11 महीने पहले नैनी से झांसी हुआ था शिफ्ट
वाहन से कोई नहीं उतारा और फिर सीधे आटा व कालपी थाना क्षेत्र को पार करते हुए 12:30 बजे काफिला जिले की सीमा को पार कर कानपुर की ओर निकल गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि अली अहमद का काफिला जिले की सीमा से निकलने की शनिवार सुबह ही हुई थी तो पुलिस टीमों को सुरक्षा के लिहाज से नजर बनाए रखने के निर्देश दिए थे।