अबान की मौत के बाद जेल में बिलख उठा अतीक का बेटा अली, 11 महीने पहले नैनी से झांसी हुआ था शिफ्ट
झांसी जेल में बंद माफिया अतीक अहमद का बेटा अली, अपने भाई अबान की मौत की खबर सुनकर बिलख उठा, लेकिन कुछ देर में ही शांत हो गया। उसे लगभग 11 महीने पहले स ...और पढ़ें
-1786026804427_m.webp)
HighLights
झांसी जेल में बंद अतीक का बेटा अली भाई की मौत पर बिलख उठा।
अली को 11 महीने पहले नैनी से झांसी जेल भेजा गया था।
अबान अपने भाई अली से मिलने झांसी जेल आता था।
जागरण संवाददाता, झांसी। झांसी जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली को जैसे ही अपने भाई अबान की मौत की खबर मिली, वह बिलख उठा, लेकिन कुछ देर में ही पूरी तरह से शान्त हो गया। अली लगभग 11 महीने से झांसी जेल में है।
1 अक्टूबर 2025 को सुरक्षा कारणों के चलते उसे प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल भेजा गया था। बताया गया कि अबान अपने बड़े भाई अली से मिलने के लिए 8-10 दिन में झाँसी आता था।
यह भी पढ़ें- 'मुझे बचा लो', मौत से पहले अबान के आखिरी शब्द; चश्मदीदों ने बताया कैसा था मंजर?
सूत्रों के अनुसार नैनी सेण्ट्रल जेल में तलाशी के दौरान अली अहमद की बैरक से कूपन खरीदने के नाम पर नकदी बरामद हुई थी। इसे जेल सुरक्षा व्यवस्था में गम्भीर चूक माना गया था। इसके बाद शासन स्तर पर समीक्षा के बाद अली को प्रयागराज से हटाकर झाँसी जिला जेल भेजने का आदेश जारी किया गया था।