Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने दी जान, जालौन में फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 03:08 PM (IST)

    उरई के अमगुवां गांव में पत्नी के मायके से वापस न आने से क्षुब्ध होकर 25 वर्षीय राजेश यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उरई। सदर कोतवाली के ग्राम अमगुवां में पत्नी के मायके से वापस न आने और फोन के बाद भी उसकी बात न मानने से क्षुब्ध होकर युवक ने घर पर फंदा लगा कर जान दे दी।

    सुबह देर तक कमरे से बाहर न आने पर पिता ने आवाज दी। कोई उत्तर न मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा तो युवक फंदे से लटका मिला।

    पुलिस की मदद से शव नीचे उतारा गया। पिता ने बताया कि बहू तीन साल से मायके में रह रही है। बेटे ने एक दिन पहले भी फोन किया था लेकिन वह आने को तैयार नहीं हुई। इसके पहले की बार वह लिवाने भी गया था।

    ग्राम अमगुवां निवासी 25 वर्षीय राजेश यादव गांव में मजदूरी करने के साथ पिता मानसिंह का खेती करने में हाथ बंटाता था। मानसिंह के राजेश के अलावा तीन और पुत्र हैं और सभी खेती व मजदूरी करते हैं। राजेश की शादी 2022 में जालौन कस्बा निवासी शालिनी के साथ हुई थी।

    शादी के कुछ महीने बाद शालिनी मायके चली गई थी। पति राजेश उसे लिवाने गया तो एक दो बार तो वह ससुराल आई लेकिन उसके बाद तीन साल से शालिनी ससुराल नहीं आ रही है। राजेश कई बार उसे लिवाने भी गया लेकिन वह नहीं आई। इससे राजेश परेशान रहने लगा था।

    रविवार को उसने फोन किया था लेकिन उसके बाद भी पत्नी शालिनी ससुराल आने को राजी नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर सोमवार की रात को उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

    सुबह पिता ने दरवाजा तोड़ा तो वह रस्सी के फंदे से उसका पुत्र लटका मिला। फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी शिवम सिंह ने पहुंचकर जांच की। घर में पिता व मां कमला हैं। पुलिस ने युवक का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ललितपुर में ट्रेन के सामने महिला ने लगाई छलांग, घरेलू विवाद से तंग आकर दो मासूमों सहित किया सुसाइड