कानपुर-झांसी हाईवे पर बकरियों को बचाने को कंटेनर चालक ने मारी ब्रेक, पीछे से भिड़ी रोडवेज, चालक सहित 7 यात्री घायल
उरई में कानपुर-झांसी हाईवे पर एक रोडवेज बस कंटेनर से टकरा गई। कंटेनर चालक ने बकरियों को बचाने के लिए ...और पढ़ें

HighLights
उरई में कानपुर-झांसी हाईवे पर बस-कंटेनर टक्कर हुई
कंटेनर चालक ने बकरियों को बचाने के लिए ब्रेक लगाए थे
हादसे में बस चालक सहित कुल सात लोग घायल हुए
जागरण संवाददाता, उरई। कानपुर-झांसी हाईवे पर मंगलवार दोपहर दो बजे उरई से कानपुर की ओर जा रही रोडवेज बस आटा थाना के सामने बकरियों को बचाने में कंटेनर चालक द्वारा ब्रेक मार देने पर पीछे से टकरा गई। प्रत्यदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार उस समय 50 किमी प्रतिघंटा थी। टक्कर से बस के आगे का शीशा टूट गया।
हादसे में बस चालक व सवारियां सहित सात लोग घायल हो गए। आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद कंटेनर रोड के किनारे खड़ा करा लिया गया। घायलों को मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सभी की हालत ठीक है। बस में करीब तीस सवारियां थीं, अन्य को दूसरी बस से गंतव्य की ओर भेज दिया गया।
झांसी डिपो की बस मंगलवार दोपहर को उरई रोडवेज डिपो से सवारियां लेकर कानपुर की ओर निकली थी। बस हाईवे पर आटा थाने के सामने पहुंची कि आगे जा रहे कंटेनर चालक ने रोड के सामने बकरियों के आ जाने से ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रही बस उससे टकरा गई। घटना होती देख पुलिस पहुंची और घायलों को बस से निकाल कर एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। कंटेनर को कब्जे में लिया।
