Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उरई में पुलिस मुठभेड़: तीन अंतरजनपदीय चोर पकड़े गए, दो को लगी गोली

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:07 AM (GMT+05:30)

    उरई में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार किए गए, जिनमें से दो के पैर में गोली लगी। ये आरोपी जालौन, हमीरपुर और महोबा सहित कई जिलों में ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. उरई में पुलिस मुठभेड़ में तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार।

    2. दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती।

    3. चोरी के सामान, हथियार बरामद; कई जिलों में सक्रिय थे।

    जागरण संवाददाता, उरई। रामपुरा थाना प्रभारी को शुक्रवार रात सूचना मिली कि रामपुरा से निनावली रोड पर कुछ युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। इस पर एसओजी टीम के साथ घेराबंदी की गई तो तीन युवक बाइक पर आते दिखे। पुलिस की टीम को देख भागने लगे, जिसमें एक आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया जबकि दो आरोपितों ने बाइक से उतरकर भागते समय पुलिस पर चार राउंड फायर कर दिए।

    पुलिस ने जवाब में फायरिंग की तो दोनों के पैर में गोली लग गई और पर घायल होकर खेत में गिर पड़े। पुलिस टीम ने तीनों आरोपितों के पास से 14 हजार रुपये, तो तमंचा, बाइक, कारतूस, चोरी में प्रयोग होने वाला सामान, दो जोड़ी पायल व सोने के सुई धागा बरामद किए हैं।

    मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया। एक आरोपित महोबा व दो हमीरपुर जिले के निवासी हैं।

    अंतरजनपदीय तीन आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

    शुक्रवार की रात थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रकाश सिंह को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक बाइक से रामपुरा-निनावली रोड पर ग्रामीण क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने एसओजी टीम प्रभारी रिंकू सिंह को इसकी जानकारी दी तो वह भी अपनी टीम के साथ रामपुरा पहुंचे और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रामपुरा-निनावली मार्ग पर घेराबंदी कर दी।

    एक बाइक आती दिखी, जिसे रुकने का किया इशारा

    रात करीब 11:45 बजे निनावली पुल की ओर से बाइक पर सवार तीन युवक रामपुरा की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया तो तीनों घबराकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने बाइक से उतरकर खेतों की ओर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।

    खबरें और भी

    पुलिस पर किए बाइक सवार युवकों ने फायर 

    बाइक पर सवार अन्य दो युवकों ने पुलिस पर तमंचे से चार राउंड फायर कर दिए। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी चार राउंड जवाबी फायर किए। कुछ देर बाद अंधेरे में कराहने की आवाज सुनाई दी, पुलिस टीम ने फायरिंग रोककर मौके पर पहुंचे दोनों बदमाश गोली लगने से घायल पड़े थे। पूछताछ में घायल आरोपितों में जिला हमीरपुर थाना जलालपुर ग्राम बिलगांव पथरिया डेरा निवासी ब्रजेंद्र राजपूत, जिला हमीरपुर थाना मुस्करा ग्राम खड़ेही लोधन निवासी विवेक राजपूत उर्फ इक्का थे। साथ ही तीसरे आरोपित जिला महोबा थाना चरखारी ग्राम बगरौन निवासी सोनू यादव शामिल रहा।

    आरोपितों ने कबूली चोरी का जुर्म

    आरोपितों ने बताया कि 16 मई की रात को ग्राम मई गांव से उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया था और वह फिर से चोरी करने आए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। आरोपितों के पास से दो तमंचा, तीन कारतूस, एक बाइक, पेंचकस, हथौड़ा, तीन मोबाइल, 14470 रुपये, दो जोड़ी पायल, एक सुई धागा बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों को इलाज के बाद तीनों आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में आज कई क्षेत्रों में बिजली संकट, हजारों उपभोक्ता होंगे प्रभावित

    यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: महंगा पर बेहतर, 10 दिन में निकले 50 हजार वाहन; ट्रैफिक ने राष्ट्रीय राजमार्ग को पीछे छोड़ा

    कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं आरोपित

    मुठभेड़ में पकड़े गए तीनों आरोपितों जालौन, हमीरपुर, महोबा व बांदा में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिले में फिर से चोरी करने आए और पकड़े गए। आरोपित बृजेंद्र राजपूत के विरुद्ध विभिन्न जिलों में छह व विवेक राजपूत के विरुद्ध भी छह मुकदमा दर्ज हैं। सोनू यादव पर अभी कोई मामला दर्ज नहीं था। तीनों एक साथ मिलकर चोरी की घटनाओं के अंजाम देते थे।