लखनऊ में आज कई क्षेत्रों में बिजली संकट, हजारों उपभोक्ता होंगे प्रभावित
लखनऊ के हसनगंज, गोमती नगर, अलीगंज समेत कई इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती रहेगी। यह संकट रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के कारण विभिन्न समय पर होगा, जिससे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
लखनऊ के हसनगंज, गोमती नगर में आज बिजली कटौती
अलीगंज सहित कई क्षेत्रों में रखरखाव से आपूर्ति बाधित
पेड़ों की छंटाई और मरम्मत कार्य से उपभोक्ता प्रभावित
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिजली से जुड़ा कार्य होने के कारण अपट्रान बिजली उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र बिहारी पुर, बावली चौकी, हसनगंज, नीबू बगिया, सहादतगंज में शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली संकट रहेगा। अधिशासी अभियंता एपी वर्मा के मुताबिक करीब 22 सौ उपभोक्ता इससे प्रभावित रहेंगे।
जीटीआई बिजली उपकेंद्र से संबंधित पानदरिबा, नत्था चौराहा, छोटी लाइन एवं लाटूश रोड व आसपास बिजली संकट सुबह सात बजे से सुबह दस बजे तक 25 जुलाई को रहेगा।
पेड़ों की छंटाई का काम
गोमती नगर के विश्वास खंड बिजली उपकेंद्र से संबंधित जेटीआरआई फीडर के अंतर्गत पेड़ों की छंटाई का काम शनिवार को किया जाएगा। इसके कारण विवेक खंड दो, विनय खंड दो और तीन की बिजली सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आज प्रभावित रहेगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: महंगा पर बेहतर, 10 दिन में निकले 50 हजार वाहन; ट्रैफिक ने राष्ट्रीय राजमार्ग को पीछे छोड़ा
सड़क पर बिजली के खंभे पड़े होने से जानकीपुरम के आवंटी परेशान
जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-छह की डिवाइडर रोड पर बिजली विभाग ने सीमेंटेड खंभे डाल रखे हैं। इससे जहां आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना नहीं दी, इसे हटाने के लिए लेकिन अभी तक खंभे हटाए नहीं गए हैं। इन खंभों के कारण फुटपाथ की हरियाली नष्ट होने के साथ ही जलभराव की स्थिति बनी रहती है। वहीं जानकीपुरम जोन के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मौके पर दिखवाकर जल्द ही खंभे हटवाएं जाएंगे।
यह भी पढ़ें- संकल्प दिवस के रूप में भाजपा मनाएगी दारा सिंह चौहान का जन्मदिन, जातीय समीकरण साधने पर जोर
आवासीय परिसर में रहने वाले आवंटियों को परेशानी
जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पाण्डेय ने बताया कि जानकीपुरम सेक्टर छह स्थित बिजली उपकेंद्र में पर्याप्त स्थान है, वहां भी यह बिजली के खंभे रखवाए जा सकते हैं लेकिन यही सड़क किनारे डाल दिए गए हैं। इसके अलावा बिजली कर्मियों द्वारा सड़क के किनारे सीढ़ियां उल्टी सीधी दिशा में रखने से लोगों को परेशान उठानी पड़ रही है। इसके कारण आवासीय परिसर में रहने वाले आवंटियों को परेशानी उठानी पड़ रही है