विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहत की खबर: उरई में यमुना और बेतवा नदियों का जलस्तर घटा

Updated: Sat, 29 Aug 2026 10:46 AM (IST)

उरई में यमुना नदी का जलस्तर घटकर 98.98 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि बेतवा नदी का जलस्तर भी 113.80 ...और पढ़ें

बेतवा नदी।

बेतवा नदी।

HighLights

  1. यमुना का जलस्तर घटकर 98.98 मीटर पर पहुंचा

  2. बेतवा नदी का जलस्तर भी 113.80 मीटर हुआ

  3. दोनों नदियों में जलस्तर चेतावनी निशान से नीचे

जागरण संवाददाता, उरई। यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को घटकर 98.98 मीटर पर पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर शुक्रवार की रात से घट रहा है। शाम तक जलस्तर और कम होने की संभावना है। नदी में चेतावनी का निशान 106 मीटर व खतरे का निशान 108 मीटर पर है।

बेतवा नदी के जलस्तर में भी आई गिरावट

बेतवा: शुक्रवार को बेतवा नदी का जलस्तर 117, 20 सेंटीमीटर अंकित किया गया था। रात में नदी का जलस्तर घट गया और अब 113.80 मीटर पर बह रहा है। चेतावनी निशान 121.66 मीटर व खतरे का निशान 122.66 मीटर पर है। मध्य प्रदेश और झांसी, ललितपुर व जालौन में बारिश अब कम हो गई है।

माताटीला बांध से 52 हजार क्यूसेक और लहचूरा बांध से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा छोड़ने से जलस्तर बढ़ गया था। अब जलस्तर चार मीटर तक कम हो गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का हिस्सा ढहा, बड़ा हादसा टला

यह भी पढ़ें- '48 घंटे में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो सीएम आवास के बाहर करूंगी सुसाइड', अंकित बालियान की पत्नी की धमकी