Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में खूंटा गाड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 14 लोग घायल

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 04:26 PM (IST)

    जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के टकटैया गांव में खूंटा गाड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. जौनपुर के टकटैया गांव में खूंटा गाड़ने पर विवाद।

    2. दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 14 लोग घायल हुए।

    3. पुलिस मामले की जांच कर रही, तहरीर ली गई।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। बरसठी क्षेत्र के टकटैया गांव में रविवार को खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को अधिक चोटों के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया।

    गांव के आनंद उर्फ नीरज व संदीप गौतम के बीच काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। सुबह संदीप गौतम अपनी भूमि पर खूंटा गाड़ रहे थे। दूसरे पक्ष के विरोध करने पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई।

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। मारपीट में एक पक्ष से आनंद उर्फ नीरज, शेषमणि, मनोरमा, अजय, शूरा, सरिता, आकाश व अतुल जबकि दूसरे पक्ष से संदीप, प्रकाश, राजेश, अंजलि, लाल साहब व अनिल को चोटें आईं।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को गंभीर चोट देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में धोखाधड़ी का आरोपित 50 हजार का इनामी पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार, पांच वर्ष से था फरार