Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में धोखाधड़ी का आरोपित 50 हजार का इनामी पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार, पांच वर्ष से था फरार

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 02:39 PM (IST)

    जौनपुर में पांच साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी पूर्व प्रधानाचार्य हृदय नारायण मिश्र को धोखाधड़ी और गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

    धोखाधड़ी का आरोपित 50 हजार का इनामी पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार। AI जेनरेटेड फोटो

    धोखाधड़ी का आरोपित 50 हजार का इनामी पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. पांच साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार।

    2. पूर्व प्रधानाचार्य हृदय नारायण मिश्र धोखाधड़ी, गबन के आरोपी।

    3. शाहगंज पुलिस ने आजमगढ़ स्थित घर से किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर)। कोतवाली पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे धोखाधड़ी, जालसाजी व गबन के आरोपित 50 हजार रुपये के इनामी शाहगंज इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य हृदय नारायण मिश्र को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

    कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह को सुराग मिला कि वांछित आरोपित हृदय नारायण मिश्र आजमगढ़ जिले के पंवई थाना क्षेत्र के सौदमा गांव स्थित अपने घर पर मौजूद है।

    उन्होंने तत्परता दिखाते हुए टीम के साथ पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपित को उसके घर से धर दबोचा। कोतवाली प्रभारी ने बताया वर्ष 2021 में शाहगंज पब्लिक इंटर कालेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य ने तहरीर देकर पूर्व प्रधानाचार्य हृदय नारायण मिश्र पर गबन, आपराधिक न्यासभंग, धोखाधड़ी व जालसाजी का आरोप लगाया था।

    तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से फरार चल रहे आरोपित पर वाराणसी परिक्षेत्र केपुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने आरोपित की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर रखा था।

    न्यायालय से गैर जमानती वारंट व बाद में उद्घोषणा जारी होने के बावजूद हाजिर न होने पर उसके विरुद्ध धारा 174 (ए) के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। जरूरी लिखापढ़ी कर पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।

    यह भी पढ़ें- चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड कर रहे हैं!... फंसने वाले हैं आप, अमेरिका रख रहा है आप पर नजर

    यह भी पढ़ें- अमरोहा में कब्रिस्तान की जमीन पर बसा दी पूरी कॉलोनी, जांच में 69 मकान पाए गए अवैध; चलेगा बुलडोजर?