Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में नशीली दवाओं की बिक्री पर कसेगा शिकंजा, दोहरे पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:13 PM (IST)

    जौनपुर में नशीली दवाओं और 'दोहरे' की बिक्री पर सख्त अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने बिना डॉक्टर के पर्चे के साइकोट्रापिक दवाओं की ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. नशीली दवाओं, दोहरे की बिक्री पर सख्त अंकुश।

    2. बिना पर्चे साइकोट्रापिक दवाओं की बिक्री पर रोक।

    3. ड्रग्स पीड़ितों के पुनर्वास, नशा मुक्ति शपथ पर जोर।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। एन-कार्ड की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा ने जिले में नशे के कारोबार और अवैध दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश व दोहरे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

    अपर जिलाधिकारी ने समिति के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को पाबंद किया जाए। कोई भी मनःप्रभावी (साइकोट्रापिक) दवा बिना डाक्टर के परामर्श/पर्चे के ग्राहकों को न बेची जाए। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों को अपने स्टाक का ब्योरा रजिस्टर में रोजाना अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले में दोहरे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। अस्पतालों, विद्यालयों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास की पान-मसाला और परचून की दुकानों की नियमित जांच की जाएगी।

    सार्वजनिक, दूरस्थ व सुनसान स्थानों जहां ड्रग्स की बिक्री की संभावना है वहां पुलिस बल द्वारा नियमित गश्त की जाएगी।
    स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

    हाइवे पर संयुक्त टीम करेगी सघन चेकिंग

    मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों (National/State Highways) सहित अन्य संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस व संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

    पुनर्वास पर जोर और 18 अगस्त को 'नेशनल प्लेज'

    ड्रग्स से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज और उनकी नशे की लत छुड़ाने के लिए सरकारी अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास (Rehabilitation) के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आगामी 18 अगस्त 2026 को जनपद के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ‘नेशनल प्लेज अगेंस्ट ड्रग्स’ (नशा मुक्ति की राष्ट्रीय शपथ) का आयोजन किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोनभद्र में अवैध खनन पर एनजीटी का बड़ा फैसला, 99 लाख का जुर्माना, तीन माह के अंदर कार्रवाई का निर्देश