Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोवंशीय तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 02:14 PM (IST)

    जौनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी अंतरजनपदीय गोवंशीय तस्कर पंकज यादव को गिरफ्तार किया, जिसके पैर में गोली लगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। थाना पुलिस टीम ने रविवार की देर रात कम्मरपुर गांव में मुठभेड़ में क्षेत्र के सारी बड़ौना गांव निवासी 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अंतरजनपदीय गोवंशीय तस्कर पंकज यादव को बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

    वह देवरिया जिले में दर्ज मुकदमे में वांछित था। सीएचसी सुईंथाकलां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसके विरुद्ध जौनपुर सहित विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

    थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम समोधपुर मार्ग पर कम्मरपुर गांव में पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आए संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का संकेत दिया तो वह मुड़कर भागने के प्रयास में बाइक सहित गिर गया।

    पीछा किए जाने पर पैदल कम्मरपुर गांव की तरफ भागते हुए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली थाना प्रभारी की कनपटी की पास से निकल गई। ऐसे में आत्मरक्षार्थ थाना प्रभारी ने जवाबी फायरिंग की। बाएं पैर में घुटने के नीच गोली लगने से घायल होकर गिर जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें- कासगंज में पुलिस मुठभेड़: तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

    उसके पास से पुलिस को तमंचा, खोखा, कारतूस, मोबाइल फोन व बिना नंबर की चोरी की बाइक मिली। पूछताछ में आरोपित पंकज यादव ने बाइक सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र से चोरी करने व नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल करना स्वीकार किया। मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

    खबरें और भी

    मुठभेड़ में गिरफ्तार पंकज यादव अंतरजनपदीय बदमाश है। उसके विरुद्ध जौनपुर, देवरिया, गोंडा समेत विभिन्न जिलों में गो-वध निवारण, गैंग्सटर, आर्म्स एक्ट, लूट, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। और आपराधिक रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।

    गिरेंद्र सिंह, सीओ शाहगंज