कासगंज में पुलिस मुठभेड़: तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में एक बदमाश विशाल कश्यप के पैर में गोली लगी, जि ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कासगंज में पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोचा
मुठभेड़ में एक बदमाश विशाल कश्यप घायल हुआ
अवैध हथियार और लूटी बाइक बरामद की गई
जागरण संवाददाता, कासगंज। कोतवाली सोरों क्षेत्र में सहावर रोड पर रविवार देर रात 1 बजे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट के आरोपित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस कार्रवाई में विशाल कश्यप निवासी ग्राम नोरथा के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी अमृत निवासी नवाब मोहल्ला, कासगंज और गोविंद निवासी ग्राम गोयती, थाना सोरों को भी दबोच लिया गया।
मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली
घायल विशाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपित लूट और छिनैती की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। उनके कब्जे से अवैध हथियार और हाल ही में लूटी गई एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।