Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में हाईटेक नर्सरी से किसानों की बढ़ेगी आय, एक रुपये में तैयार होगा पौधा

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 06:36 PM (IST)

    जौनपुर के उद्यान विभाग ने बक्सा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में एक हाईटेक नर्सरी स्थापित की है, जो किसानों को उन्नत और रोगमुक्त पौधे उपलब्ध कराएगी। किसा ...और पढ़ें

    हाईटेक नर्सरी से किसानों की बढ़ेगी आय।

    हाईटेक नर्सरी से किसानों की बढ़ेगी आय।

    HighLights

    1. उद्यान विभाग ने बक्सा में हाईटेक नर्सरी स्थापित की।

    2. किसान एक रुपये में अपने बीज से पौधे तैयार कराएं।

    3. कोकोपीट तकनीक से रोगमुक्त और मजबूत पौधे तैयार होते हैं।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। जनपद के किसानों को उन्नत और रोगमुक्त खेती से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग ने बड़ी पहल की है। बक्सा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित हाईटेक नर्सरी अब आधुनिक कृषि का केंद्र बन गई है। बीज देने पर एक रुपये में पौध तैयार कर दिया जाएगा। यहां किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधे विभाग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि इस नर्सरी में पौधों को मिट्टी के बजाय कोकोपीट (नारियल का छिलका), परलाइट और वर्मीकुलाइट के मिश्रण में तैयार किया जा रहा है। यह तकनीक पौधों को जड़ से मजबूत और संक्रमण मुक्त रखती है।हाईटेक नर्सरी से किसानों की बढ़ेगी आयहाईटेक नर्सरी से किसानों की बढ़ेगी आय

    नर्सरी के भीतर तापमान को स्थिर रखने के लिए आधुनिक एग्जास्ट सिस्टम और पंखे लगाए गए हैं, जिससे हर मौसम में स्वस्थ पौध तैयार हो सके। किसानों की लागत कम करने के लिए विभाग ने विशेष सुविधा दी है।

    नर्सरी से सीधे पौधा खरीदने पर दो से पांच रुपये तक का शुल्क देना होगा, लेकिन यदि किसान अपना स्वयं का बीज लेकर आता है तो नर्सरी मात्र एक रुपये प्रति पौध की दर से उसे तैयार करके देगी। वर्तमान में यहां मिर्च, पपीता और गेंदा की पौध तैयार है।

    इस पूरी परियोजना का संचालन केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कुमार कनौजिया के निर्देशन में किया जा रहा है। डा. सीमा सिंह राणा के अनुसार, स्वस्थ पौधा होने से फसल खराब होने की आशंका न्यूनतम हो जाती है, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर चिड़ियाघर में वालाबी मादा कंगारू की मौत, गुजरात से लाई गई थी, कई दिन से थी बीमार

    यह भी पढ़ें- नेपाल सरकार की रोक के बाद भी बॉर्डर पर केले की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय, कई गांव बने कॉरिडोर