जौनपुर में पैमाइश व पत्थरगड्डी को लेकर चला अभियान, एक ही दिन में 141 मामलों का समाधान
जौनपुर में राजस्व निरीक्षक के निलंबन के बाद पैमाइश और पत्थरगड्डी के लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आई है। एक ही दिन में 141 मामले सुलझाए गए, हालांक ...और पढ़ें

जौनपुर : कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्या सुनते जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन साथ में डीडीओ मीनाक्षी देवी व अन्य अधिकारी। जागरण
HighLights
राजस्व निरीक्षक के निलंबन से कार्रवाई तेज हुई।
एक ही दिन में 141 मामले सुलझाए गए।
जौनपुर में 5389 पैमाइश मामले लंबित हैं।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। पत्थरगड्डी व पैमाइश में लापरवाही को लेकर सोमवार को सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक रमेशचंद्र कुरील के निलंबन के बाद लंबित मामलों के निस्तारण के प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सभी छह तहसीलों में अभियान के तहत शुक्रवार को एक ही दिन में 141 मामले निबटाए गए।
इसमे पैमाइश के तहत 90 पैमैइइश व पत्थरगड्डी के 51 मामलों का समाधान किया गया। तहसीलों में पैमाइश व पत्थरगड्डी के 5389 मामले लंबित हैं। आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने की वजह से मामले बढ़ते जा रहे थे। हालांकि अब लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करते ही इसका समाधान कराया जाने लगा है।
भूमि विवादों के बढ़ने की एक मुख्य वजह से निर्धारित समय में पैमाइश नहीं होना भी है। धारा 24 के तहत हकबंदी कराने के लिए सभी छह तहसीलों में मनमानी का आलम है। आवेदनकर्ता पैमाइश अथवा पत्थरगड्डी के लिए तहसील कार्यालय का चक्कर काटते हैं, लेकिन निस्तारण की बजाय प्रक्रिया में उलझा दिया जाता है।
अभी हाल में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने सदर तहसील की जब समीक्षा की तो स्थिति देख वह काफी नाराज हुए। लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक रमेशचंद्र कुरील को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि यह अब नहीं चलेगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पूर्वांचल के खिलाड़ियों को निखारेगा VBSPU का इनडोर स्टेडियम, नेशनल लेवल की तैयारी का बनेगा केंद्र
इस कार्रवाई का असर दिखने लगा है। कल तक आवेदन के बाद भी पैमाइश को लेकर हीलाहवाली करने वाले राजस्वकर्मी अब खेतों में हैं। जिलाधिकारी की ओर इसी सप्ताह में समीक्षा बैठक में बकायदा इसकी समीक्षा की जाएगी। ऐसे में कर्मचारी पैमाइश के साथ ही पत्थरगड्डी करने को लेकर जुट गए हैं।
तहसीलवार लंबित मामले
- सदर- पैमाइश: 1617, पत्थरगड्डी: 654
- मड़ियाहूं- पैमाइश: 506, पत्थरगड्डी: 231
- मछलीशहर- पैमाइश: 336, पत्थरगड्डी: 325
- बदलापुर- पैमाइश: 520, पत्थरगड्डी: 199
- शाहगंज- पैमाइश: 296, पत्थरगड्डी: 129
- केराकत- पैमाइश: 436, पत्थरगड्डी: 141
सभी तहसीलों में पैमाइश के साथ ही पत्थरगड्डी के लंबित मामलों का प्रमुखता से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार शाम तक 141 मामले निस्तारित किए गए हैं। इसके पहले एक ही दिन में इतने मामलों का समाधान नहीं हुआ था। लंबित आवेदनों को भी जल्द पूर्ण कराने को कहा गया है।
-अजय अंबष्ट, सीआरओ।