Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में हुआ सड़क हादसा, बाइक और स्कूटी की टक्कर में गई दो की जान

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:29 PM (IST)

    जौनपुर में रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा मुंगराबादशाहपुर के इटहरा ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जौनपुर में बाइक-स्कूटी की टक्कर में दो की मौत।

    2. मुंगराबादशाहपुर के इटहरा गांव के पास हुआ हादसा।

    3. मृतक किशन और रमेश बिंद, स्कूटी सवार भी घायल।

    जागरण संवाददाता, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। इटहरा गांव के निकट रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात तकरीबन आठ बजे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। प्रतापगढ़ के रोहखुर्द निवासी 22 वर्षीय किशन बिंद व 24 वर्षीय रमेश बिंद बाइक से मुंगराबादशाहपुर से अपने घर लौट रहे थे।

    रफ्तार अधिक होने से इटहरा के निकट सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाने के कारण दोनों के सिर व शरीर पर गंभीर चोट आई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतको के स्वजन को जानकारी दे दी गई है।

    जानकारी के बाद परिवार के लोग रवाना हो चुके हैं। उधर, स्कूटी सवार भी दोनों युवक घायल हुए हैं, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्वजन उपचार के लिए प्रयागराज लेकर चले गए। मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।

    यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर के बाद हाईवे पर गिरा छात्र, ट्रक से कुचलकर मौत

    खबरें और भी