Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में कॉलेजों के शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ, विश्वविद्यालय ने मांगा टीचर का ब्योरा

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 07:55 PM (IST)

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कुलसचिव न ...और पढ़ें

    कॉलेजों के शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ।

    कॉलेजों के शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ।

    HighLights

    1. शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।

    2. विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रक्रिया में तेजी लाई है।

    3. पात्र शिक्षकों का विवरण एक सप्ताह में मांगा।

    जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव केश लाल की ओर से सभी अनुदानित, स्ववित्तपोषित तथा मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों व प्रबंधकों को पत्र जारी कर शिक्षकों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    जारी पत्र में बताया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में प्रदेश के अनुदानित सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत नियमित शिक्षकों, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के शिक्षकों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की तैयारी की जा रही है।

    इसी क्रम में पात्र शिक्षकों को योजना से जोड़ने के लिए सभी महाविद्यालयों से अद्यतन जानकारी मांगी गई है। कुलसचिव ने निर्देशित किया है कि स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत अनुमोदित एवं नियमित शिक्षकों का पूरा विवरण शपथ पत्र के साथ ई-मेल departmentaffiliation1@gmail.com पर भेजा जाए।

    साथ ही संबंधित अभिलेखों की हार्ड कॉपी भी एक सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय कार्यालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्राचार्यों से निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि पात्र शिक्षकों को जल्द से जल्द कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 5 साल से केजीएमयू में सक्रिय था फर्जी डॉक्‍टर हस्साम, 2023 में हुई थी पिटाई; पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे