Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में तीसरी मंजिल से गिरकर जौनपुर के युवक की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:53 PM (IST)

    जौनपुर के युवक की नोएडा में निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। रोजी-रोटी की तलाश में गए युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी, जिससे परिव ...और पढ़ें

    नोएडा में तीसरी मंजिल से गिरकर जौनपुर के युवक की मौत। AI जेनरेटेड फोटो

    नोएडा में तीसरी मंजिल से गिरकर जौनपुर के युवक की मौत। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. जौनपुर निवासी प्रदीप गौतम की नोएडा में मौत।

    2. निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से गिरे।

    3. दो साल पहले हुई थी युवक की शादी।

    जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। रोजी-रोटी की तलाश में नोएडा गए जौनपुर के एक युवक की निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

    सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मिहरावां गांव निवासी मंगरू गौतम का 42 वर्षीय पुत्र प्रदीप गौतम नोएडा में भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। गुरुवार को वह एक निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था।

    इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे आ गिरा। हादसे के बाद साथियों ने तत्काल उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को पत्नी, चाचा, चाची और साला शव लेकर गांव पहुंचे। शव देखते ही स्वजन बिलख पड़े और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    दो सास पहले हुई थी प्रदीप की शादी

    प्रदीप गौतम का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व ही हुआ था। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए वह घर से दूर रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहा था, लेकिन एक पल में हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर किसी की आंखें नम हो गईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भदोही में 15 टीमें करेंगी 2.09 लाख मवेशियों का वैक्सीनेशन, टीकाकरण से बढ़ रही है इम्यूनिटी