यूपी में 78 हजार पात्रों को मिलेगा PM आवास योजना का लाभ, ऐप पर फीड हुआ डाटा
जौनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.63 लाख से अधिक लाभार्थियों का डेटा ऐप पर फीड किया गया है। पहले चरण में 78,709 पात्रों का चयन किया गया है। ...और पढ़ें

PM आवास योजना ग्रामीण में 78 हजार पात्रों को किया गया शामिल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जौनपुर। पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने की मुहिम में एक लाख, 63 हजार 280 लाभार्थियों का डाटा ऐप पर फीड किया जा चुका है। प्रथम चरण में 78 हजार 709 लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। आवास के लिए सभी 21 ब्लॉकों में एक साथ सर्वे कराया गया था, जिससे वंचितों को सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ दिलाया जा सके। इस बार फीडिंग का पूरा कार्य सरकारी कर्मियों से कराया गया।
छह सौ सर्वेयरों ने इसे पूरा किया। इतना ही नहीं, फीडिंग के दौरान कर्मचारियों का भी मोबाइल नंबर के साथ ही पैन कार्ड अपलोड किया गया है, जिससे कहीं भी किसी स्तर पर गड़बड़ी न हो सके।
वर्ष 2016 से अब तक 57 हजार, 224 लाभार्थियों को आवास दिया गया। अब जल्द ही अन्य का भी अपने घर का सपना सच हाे सकेगा। पात्रों की सूची सीधे पीएम आवास एप पर अपलोड की गई है। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद अब लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट में बढ़ेंगे 10 बेड, खत्म होगी वेटिंग की समस्या
पहली कड़ी में चेकर की ओर से 70 हजार 709 लाभार्थियों की जांच कर रिपोर्ट दे दी है। अन्य का सत्यापन किया जा रहा है। इस बार लाभार्थियों का जाबकार्ड भी अनिवार्य किया गया है। अभी तक एक लाख 16 हजार 580 का जाब कार्ड बनाया जा चुका है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए पहली कड़ी में 78 हजार 709 लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। शेष की जांच प्रक्रिया अभी चल रही है। शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित करने के बाद प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी। -केके पांडेय, परियोजना निदेशक, डीआरडीए।